28 वांटेड गैंगस्टर 14 देशों से चला रहे गिरोह, सबसे ज्यादा 9 कनाडा में
24 मई, 2023 – नई दिल्ली : देशभर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी सिलसिले में वह ऑपरेशन ध्वस्त भी चला चुकी है। इसके बावजूद 28 गैंगस्टर ऐसे हैं, जो विदेश भाग जाने के कारण पकड़ से बाहर हैं।
इन गैंगस्टर्स में मूसेवाला हत्याकांड का सरगना गोल्डी बराड़ से लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाला रिंदा तक शामिल है। ये गैंगस्टर्स अपने गिरोह की आपराधिक गतिविधियां भी दूसरे देशों में रहकर ही संचालित कर रहे हैं। वांटेड गैंगस्टर्स में सबसे ज्यादा 9 कनाडा में छिपे हुए हैं। उसके बाद 5 अमेरिका में भी हैं। एक तो पाकिस्तान में आईएसआई के संरक्षण में है।
वांटेड गैंस्टर्स की सूची हाल ही में एनआईए ने गृह मंत्रालय को सौंपी थी, ताकि भारत सरकार अन्य देशों के साथ मिलकर देश प्रत्यर्पित करा सके। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय को इस बारे में एक रिपोर्ट भेजी है। इसके बाद विदेश मंत्रालय इनकी धरपकड़ के लिए सक्रिय हो गया है।
बब्बर खालसा का बराड़ मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
गोल्डी बराड़: असली नाम सतिंदर जीत सिंह है। अमेरिका में छिपा है। आतंकी ग्रुप बब्बर खालसा से जुड़ा गोल्डी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है।
अनमोल बिश्नोई: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई। लॉरेंस ने इसे विदेश भगाया। अमेरिका में है। गैंगस्टरों को हथियार दिलाता है।
हरजोत सिंह गिल: गोल्डी के साथ अमेरिका में छिपा है। गोल्डी के इशारे पर भारत में इसके गुर्गे वसूली का रैकेट चलाते हैं।
दरन काहलो: असली नाम दरमनजीत सिंह। ये भी मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा है। अमेरिका में।
अमृत बल: भारत में गैंगस्टरों को हथियारों की तस्करी करता है। यह अमेरिका में है।
खुक्खा दुनेके: असली नाम सुखदूल सिंह है। कनाडा में अर्श डल्ला के लिए काम करता है।
बाबा डल्ला: असली नाम गुरविंदर सिंह। ये कनाडा में है। टारगेट किलिंग के आरोप हैं।
सैम: असली नाम सतविंदर सिंह, कनाडा में रह रहा है। यह लॉरेंस का शार्प शूटर है।
सनोवर ढिल्लो: कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या में इसका हाथ था। हत्याकांड के बाद कनाडा भाग गया। फोन से पंजाब व हरियाणा में आपराधिक गतिविधियां ऑपरेट कर रहा है।
लखवीर सिंह: निक नेम लंडा भाई। कनाडा से आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल ऑपरेट करता है।
अर्श डल्ला : पूरा नाम अर्शदीप सिंह अर्श है। कनाडा में है। पाक से हथियार तस्करी, वसूली और टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहा है।
गैंगस्टरों के ठिकाने मलेशिया, हॉन्गकॉन्ग से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक हैं
- रिंकू बिहला कनाडा में ही छिपा रहा है
- रमन जज कनाडा में छिपा है
- गगना उर्फ गगनदीप कनाडा में है। पंजाब में वसूली रैकेट चलाता है।
- विक्की बराड़ा UAE से गैंग चला रहा है।
- दीप नवांशहरिया कनाडा से पंजाब में गैंग चला रहा है
- रोहित गोदारा राजस्थान का रहने वाला है। यूरोप में छिपा है।
- लक्की पटियाल आर्मेनिया में है
- सचिन थापन पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल था। अजरबैजान में है।
- जगजीत सिंह उर्फ गांधी मलेशिया में छिपा है।
- लाली धारीवाल जगजीत सिंह के साथ मलेशिया में है।
- रिंदा भारत में हथियार और ड्रग तस्करी करता है। ISI के संरक्षण में पाक में रह रहा है।
- सोनू खत्री ब्राजील में है संदीप ग्रेवाल इंडोनेशिया में छिपा है।
- मनप्रीत सिंह उर्फ पीता अर्श डल्ला का दाहिना हाथ। फिलीपींस में है।
- हैरी चड्ढा जर्मनी से वसूली करता है।
- जंटा ऑस्ट्रेलिया में छिपा हुआ है।
- रोमी हॉन्गकॉन्ग में है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
test