AAP में महिला विंग की महासचिव रहीं, प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दामन थामा
24 जनवरी, 2023 – चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग की महासचिव अमनप्रीत कौशल सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने सेक्टर-33 स्थित ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा।
अमनप्रीत कौशल वार्ड नंबर 5 से AAP की महिला नेता थी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर जीते 2 काउंसलर भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।
भाजपा को टीचर और समाज सेविका मिली
अरुण सूद ने कहा कि भाजपा की नीतियों और निगम में भाजपा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। अमनप्रीत कौशल पॉलिटिकल साईंस में MA B.ed हैं। वहीं कंप्यूटर में PG डिप्लोमा किया हुआ है। उनका 25 सालों का टीचिंग का अनुभव है। उनका अपना एक स्कूल है। वहीं वह समाज सेविका के रूप में भी कार्यरत हैं।
चुनाव लड़ा, मगर हार गई थीं
वर्ष 2022 में उन्होंने AAP की टिकट पर वार्ड नंबर 5 से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें सिर्फ 1900 वोटें ही मिली थी। अमनप्रीत कौशल के साथ उनके पति अमन अमित कौशल और उनके रिश्तेदार प्रीत इंदर मोहन ने भी भाजपा जॉइन की है।
AAP में तालमेल की कमी: कौशल
अमनप्रीत कौशल ने कहा कि AAP में तालमेल की कमी है। उनमें कम्युनिकेशन की कमी है। वहीं कार्यकर्ताओं को यही नहीं पता कि आने वाले वक्त में चंडीगढ़ में क्या काम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर वह पार्टी में आई हैं।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
test