• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Our Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
You are here: Home / Stories & Articles / जयंती विशेष गोपाल कृष्ण गोखले

जयंती विशेष गोपाल कृष्ण गोखले

May 9, 2023 By Guest Author

Share

नरमदल के प्रभावशाली नेता थे गोपाल कृष्ण गोखले, युवाओं में जगाई थी देशभक्ति की अलख

गोपाल कृष्ण गोखले: महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा में बताया था अपना राजनीतिक  गुरु - biography of gopal krishna gokhale

Gopal Krishna Gokhale Birth Anniversary महाराष्ट्र के रत्नागिरि में नौ मई1866 को जन्में गोपाल कृष्ण गोखले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के नरमदल के सर्वाधिक प्रभावशाली नेता थे। गोखले ने युवाओं के भीतर देशभक्ति की भावना को जगाई थी।

महान समाज सुधारक, शिक्षाविद, नरम दल के नेता गोपाल कृष्ण गोखले एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण, शिक्षा के विस्तार और तीन दशकों तक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सात दशकों से हम हिंदुस्तान में आजादी की सांस ले रहे हैं और इसके लिए न जाने कितने ही नायकों ने अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। इन्हीं नायकों में से एक गोपाल कृष्ण गोखले को खुद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपना राजनीतिक गुरू मानते थे और उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ में इसका उल्लेख भी किया है।

रत्नागिरी में जन्में थे गोखले

गोखले का जन्म 9 मई, 1866 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। इनके पिता का नाम कृष्णा राव गोखले और माता का नाम वलूबाई गोखले था। एक साधारण से परिवार में जन्में गोपाल कृष्ण मेधावी छात्र थे। पिता कृष्णा राव पेशे से क्लर्क थे, लेकिन उनका असामयिक निधन हो गया था। गोखले को पराधीनता का भाव बहुत ज्यादा सताता था, लेकिन उनके भीतर हमेशा ही राष्ट्रभक्ति की धारा प्रवाहित होती थी।

गोखले ने 1881 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद 1882 में कोल्हापुर के राजाराम कॉलेज में दाखिला लिया था। हालांकि, कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के लिए एलफिंस्टन कॉलेज जाना पड़ा था। पढ़ाई के प्रति जुनूनी रवैया रखने की वजह से उन्हें हर महीने छात्रवृत्ति मिलती थी।

गोखले ने डिग्री हासिल करने के बाद इंजीनियरिंग करने का फैसला किया, लेकिन इंजीनियरिंग में मन नहीं लगने की वजह से उन्होंने इसे छोड़कर कानून की पढ़ाई करने का मन बनाया था

स्वातंत्र्य समर और गोपाल कृष्ण गोखले : जयंती विशेष – दक्षिण कोसल टुडे

जब कांग्रेस के अध्यक्ष बने गोखले

गोखले 1889 में अपने गुरू समाज सुधारक एम जी रानाडे से प्रभावित होकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे और वो हमेशा ही ‘नरम दल’ के नेता के तौर पर काम करते रहे। साल 1893 में गोखले बंबई प्रांतीय सम्मेलन के सचिव बने और फिर साल 1895 में उन्होंने बाल गंगाधर तिलक के साथ संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया था।

साल 1905 में हुए बनारस अधिवेशन में उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। इसी अधिवेशन में काशी हिंदु विश्वविद्यालय (BHU) की नींव पड़ी थी। बता दें कि नरम और गरम दल के बीच मतभेदों के बाद 1907 में पार्टी दो टुकड़ो में बंट गई। वैचारिक मतभेद होने के बावजूद उन्होंने ‘गरम दल’ के नेता लाला लाजपत राय की रिहाई के लिए अभियान चलाया था।

क्रांतिकारी परिवर्तन

  • गोखले ने साल 1905 में भारतीय शिक्षा के विस्तार के लिए सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी की स्थापना की। दरअसल, वह चाहते थे कि भारतीय ऐसी शिक्षा ग्रहण करें जो उनके भीतर नागरिक कर्तव्य और देशभक्ति की भावना पैदा करे।
  • उन्होंने मोबाइल पुस्तकालयों और स्कूलों की व्यवस्था की। साथ ही रात के समय में औद्योगिक श्रमिकों को भी पढ़ाया।
  • समाज सुधारक, शिक्षाविद् के साथ-साथ गोखले एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे और केंद्रीय विधान परिषद में उनके द्वारा बजट पर दिए भाषण की खासा चर्चा हुई थी।
  • गोखले ने साल 1908 में रानाडे इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स की स्थापना की।
  • गोखले ने साल 1912 में दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से मुलाकात की और उन्हीं के अनुरोध पर महात्मा गांधी भारत आए थे।
  • महात्मा गांधी ने अपनी आत्मकथा ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ में गोखले को अपना राजनीतिक गुरु, सलाहकार व मार्गदर्शक बताया है।

ईमानदारी

गोपाल कृष्ण तब तीसरी कक्षा के छात्र थे। अध्यापक ने जब बच्चों के गृहकार्य की कॉपियाँ जाँची, तो गोपाल कृष्ण के अलावा किसी के जवाब सही नहीं थे। उन्होंने गोपाल कृष्ण को जब शाबाशी दी, तो गोपाल कृष्ण की आँखों से अश्रुधारा बहने लगी। सभी हैरान हो उठे। गृहकार्य उन्होंने अपने बड़े भाई से करवाया था। यह एक तरह से उस निष्ठा की शुरुआत थी, जिसके आधार पर गोखले ने आगे चलकर अपने चार सिद्धांतों की घोषणा की-

सत्य के प्रति अडिगता

अपनी भूल की सहज स्वीकृती

लक्ष्य के प्रति निष्ठा

नैतिक आदर्शों के प्रति आदरभाव

वाकपटुता का कमाल

बाल गंगाधर तिलक से मिलने के बाद गोखले के जीवन को नई दिशा मिल गई। गोखले ने पहली बार कोल्हापुर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। सन 1885 में गोखले का भाषण सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए थे, भाषण का विषय था-

गुलामी के दौर में शिक्षा के अधिकार की नींव रखने वाले गोपाल कृष्ण गोखले

अंग्रेजी हुकूमत के अधीन भारत

सार्वजनिक कार्य

न्यायमूर्ति महादेव गोविन्द रानाडे के संपर्क में आने से गोपाल कृष्ण सार्वजनिक कार्यों में रुचि लेने लगे। उन दिनों पूना की ‘सार्वजनिक सभा’ एक प्रमुख राजनीतिक संस्था थी। गोखले ने उसके मंत्री के रूप में कार्य किया। इससे उनके सार्वजनिक कार्यों का विस्तार हुआ। कांग्रेस की स्थापना के बाद वे उस संस्था से जुड़ गए। कांग्रेस का 1905 का बनारस अधिवेशन गोखले की ही अध्यक्षता में हुआ था। उन दिनों देश की राजनीति में दो विचारधाराओं का प्राधान्य था। लोकमान्य तिलक तथा लाला लाजपत राय जैसे नेता गरम विचारों के थे। सवैधानिक रीति से देश को स्वशासन की ओर ले जाने में विश्वास रखने वाले गोखले नरम विचारों के माने जाते थे। आपका क्रांति में नहीं, सुधारों में विश्वास था।

राजनीति में प्रवेश

गोखले का राजनीति में पहली बार प्रवेश 1888 ई. में इलाहाबाद में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में हुआ। 1897 ई. में दक्षिण शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में गोखले और वाचा को इंग्लैण्ड जाकर ‘वेल्बी आयोग’ के समक्ष गवाही देने को कहा गया। 1902 ई. में गोखले को ‘इम्पीरियल लेजिस्लेटिव काउन्सिल’ का सदस्य चुना गया। उन्होंने नमक कर, अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में भारतीयों को अधिक स्थान देने के मुद्दे को काउन्सिल में उठाया। उग्रवादी दल ने उनकी संयम की गति की बड़ी आलोचना की। उन्हें प्रायः शिथिल उदारवादी बताया गया। सरकार ने उन्हें कई बार उग्रवादी विचारों वाले व्यक्ति तथा छदम् विद्रोही की संज्ञा दी।

महादेव गोविंद रानाडे के शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक बहस करने की क्षमता से उन्हें ‘भारत का ग्लेडस्टोन’ कहा जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे प्रसिद्ध नरमपंथी थे।

1905 में गोखले ने ‘भारत सेवक समाज’ (सरवेंट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी) की स्थापना की, ताकि नौजवानों को सार्वजनिक जीवन के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। उनका मानना था कि वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा भारत की महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है। इसीलिए इन्होंने सबसे पहले प्राथमिक शिक्षा लागू करने के लिये सदन में विधेयक भी प्रस्तुत किया था। इसके सदस्यों में कई प्रमुख व्यक्ति थे। उन्हें नाम मात्र के वेतन पर जीवन-भर देश सेवा का व्रत लेना होता था। गोखले ने राजकीय तथा सार्वजनिक कार्यों के लिए 7 बार इंग्लैण्ड की यात्रा की।

गोपालकृष्ण गोखले: जिन्होंने सौ साल पहले रखी थी 'शिक्षा का अधिकार' कानून की  नींव – News18 हिंदी

सुधारक की कड़ी भाषा

‘केसरी’ और ‘मराठा’ अख़बारों के माध्यम से लोकमान्य तिलक जहाँ अंग्रेज़ हुकूमत के विरुद्ध लड़ रहे थे, वहीं ‘सुधारक’ को गोखले ने अपनी लड़ाई का माध्यम बनाया हुआ था। ‘केसरी’ की अपेक्षा ‘सुधारक’ का रूप आक्रामक था। सैनिकों द्वारा बलात्कार का शिकार हुई दो महिलाओं ने जब आत्महत्या कर ली, तो ‘सुधारक’ ने भारतीयों को कड़ी भाषा में धिक्कारा था-

तुम्हें धिक्कार है, जो अपनी माता-बहनों पर होता हुआ अत्याचार चुप्पी साधकर देख रहे हो। इतने निष्क्रिय भाव से तो पशु भी अत्याचार सहन नहीं करते।

 इन शब्दों ने भारत में ही नहीं, इंग्लैंड के सभ्य समाज में भी खलबली मचा दी थी। ‘सर्वेन्ट ऑफ़ सोसायटी’ की स्थापना गोखले द्वारा किया गया महत्त्वपूर्ण कार्य था। इस तरह गोखले ने राजनीति को आध्यात्मिकता के ढांचे में ढालने का अनुठा कार्य किया। इस सोसाइटी के सदस्यों को ये 7 शपथ ग्रहण करनी होती थीं-

  • वह अपने देश की सर्वोच्च समझेगा और उसकी सेवा में प्राण न्योछावर कर देगा।
  • देश सेवा में व्यक्तिगत लाभ को नहीं देखेगा।
  • प्रत्येक भारतवासी को अपना भाई मानेगा।
  • जाति समदाय का भेद नहीं मानेगा।
  • सोसाइटी उसके और उसके परिवार के लिए जो धनराशि देगी, वह उससे संतुष्ट रहेगा तथा अधिक कमाने की ओर ध्यान नहीं देगा।
  • पवित्र जीवन बिताएगा। किसी से झगड़ा नहीं करेगा।
  • सोसायटी का अधिकतम संरक्षण करेगा तथा ऐसा करते समय सोसायटी के उद्देश्यों पर पूरा ध्यान देगा।

सच्चे राष्ट्रवादी

गोखले उदारवादी होने के साथ-साथ सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। वे अंग्रेज़ों के प्रति भक्ति को ही राष्ट्रभक्ति समझते थे। गोखले यह कल्पना नहीं कर सकते थे कि अंग्रेज़ी साम्राज्य के बाहर भारत कुछ प्रगति कर सकता है। अंग्रेज़ी साम्राज्य को चुनौती देने के दुष्परिणामों की कल्पना करके ही वे अंग्रेज़ी साम्राज्य के भारी समर्थक बन गये। लॉर्ड हार्डिंग से गोखले ने कहा था कि “यदि अंग्रेज़ भारत छोड़कर चले गये, तब उनके पहुँचने से पूर्व भारतीय नेता उनको लौट आने के लिए तार द्वारा आमंत्रित करेंगें।” गरम दल के लोगों ने उन्हें ‘दुर्बल हृदय का उदारवादी एवं छिपा हुआ राजद्रोही कहा। उन्होंने 1909 ई. के मार्ले-मिण्टो सुधार के निर्माण में सहयोग किया। 1912-1915 ई. तक गोखले ‘ भारतीय लोक सेवा आयोग’ के अध्यक्ष रहे। राष्ट्र की सेवा के लिए राष्ट्रीय प्रचारकों को तैयार करने हेतु गोखले ने 12 जून, 1905 को ‘भारत सेवक समिति’ की स्थापना की। इस संस्था से पैदा होने वाले महत्वपुर्ण समाज सेवकों में वी. श्रीनिवास शास्त्री, जी.के. देवधर, एन.एम. जोशी, पंडित हृदय नारायण कुंजरू आदि थे। उन्होंने ‘पूना सार्वजनिक सभा’ की पत्रिका तथा ‘सुधारक’ का सम्पादन भी किया।

 

सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले माने जाते थे महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु

महात्मा गांधी को मिली थी गोखले से प्रेरणा

महात्मा गांधी गोखले को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे। आपके परामर्श पर ही उन्होंने सक्रिय राजनीति में भाग लेने से पूर्व एक वर्ष तक देश में घूमकर स्थिति का अध्ययन करने का निश्चय किया था। साबरमती आश्रम की स्थापना के लिए गोखले ने गाँधी जी को आर्थिक सहायता दी। गोखले सिर्फ गांधी जी के ही नहीं बल्कि मोहम्मद अली जिन्ना के भी राजनीतिक गुरु थे। गांधी जी को अहिंसा के जरिए स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई की प्रेरणा गोखले से ही मिली थी। गोखले की प्रेरणा से ही गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के ख़िलाफ़ आंदोलन चलाया। सन् 1912 में गांधी के आमंत्रण पर वह खुद भी दक्षिण अफ्रीका गए और वहां जारी रंगभेद की निन्दा की। जन नेता कहे जाने वाले गोखले नरमपंथी सुधारवादी थे। उन्होंने आज़ादी की लड़ाई के साथ ही देश में व्याप्त छुआछूत और जातिवाद के ख़िलाफ़ आंदोलन चलाया। वह जीवनभर हिन्दू मुस्लिम एकता के लिए काम करते रहे। मोहम्मद अली जिन्ना ने भी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु माना था। यह बात अलग है कि बाद में जिन्ना गोखले के आदर्शों पर क़ायम नहीं रह पाए और देश के बंटवारे के नाम पर भारी ख़ूनख़राबा कराया।

सवैधानिक सुधार

वाइसराय की कौंसिल में रहते हुए गोखले ने किसानों की स्थिति की ओर अनेक बार ध्यान दिलाया। वे सवैधानिक सुधारों के लिए निरंतर ज़ोर देते रहे। ‘मिंटो मार्ले सुधारों‘ का बहुत कुछ श्रेय गोखले के प्रत्यनों को है। नरम विचारों के होते हुए देश के बदलते तेवर से गोखले बिल्कुल अलग नहीं थे। इसलिए ‘बंग भंग’ के विरोध में आरंभ में बहिष्कार के संबंध में उन्होंने कहा था

यदि सहयोग के सारे मार्ग अवरुद्ध हो जाएँ और देश की लोक-चेतना इसके अनुकूल हो, बहिष्कार का प्रयोग सर्वथा उचित है।

निधन

गोपाल कृष्ण गोखले मधुमेह, दमा जैसी कई गंभीर बीमारियों से परेशान रहने लगे और अंतत: 19 फरवरी, 1915 ई. को मुम्बई, महाराष्ट्र में उनका निधन हो गया। गोखले ने भारत के लिए ‘काउंसिल ऑफ़ द सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट’ और ‘नाइटहुड’ की उपाधि में पद ग्रहण करने से इन्कार कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि वे निम्न जाति के हिन्दुओं की शिक्षा और रोज़गार में सुधार की मांग कर रहे थे, जिससे कि उन्हें आत्म-सम्मान और सामाजिक स्तर प्रदान किया जा सके। गोखले ने स्वदेशी का प्रचार करते हुए भारत में औद्योगिकीकरण का समर्थन किया, किन्तु वे बायकाट की नीति के विरुद्ध थे। अपने समझौतावादी स्वभाव के वशीभूत होकर 1906 के कलकत्ता अधिवेशन में उन्होंने बायकाट के प्रस्ताव का समर्थन किया। गोखले की मृत्यु के बाद महात्मा गांधी ने अपने इस राजनीतिक गुरु के बारे में कहा “सर फिरोजशाह मुझे हिमालय की तरह दिखाई दिये, जिसे मापा नहीं जा सकता और लोकमान्य तिलक महासागर की तरह, जिसमें कोई आसानी से उतर नहीं सकता, पर गोखले तो गंगा के समान थे, जो सबको अपने पास बुलाती है।” तिलक ने गोखले को ‘भारत का हीरा‘, ‘महाराष्ट्र का लाल’ और ‘कार्यकर्ताओं का राजा’ कहकर उनकी सराहना की।

सौजन्य : दैनिक जागरण


Share
test

Filed Under: Stories & Articles

Primary Sidebar

News

ਪੰਜਾਬ ਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਗਾਵਾਂ ਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ

June 6, 2023 By News Bureau

Punjab News: हड़ताल के चलते अस्पताल में मरीज बेहाल

June 6, 2023 By News Bureau

चंडीगढ़ PGI का NIRF रैकिंग में दूसरा स्थान

June 6, 2023 By News Bureau

पंजाब के कई स्कूलों में 150 बच्चे 1 टीचर के सहारे

June 6, 2023 By News Bureau

20वीं एशियान अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप

June 6, 2023 By News Bureau

Areas of Study

  • Governance & Politics
  • International Perspectives
  • National Perspectives
  • Social & Cultural Studies
  • Religious Studies

Featured Article

The Akal Takht Jathedar: Despite indefinite term why none has lasted beyond a few years?

May 15, 2023 By Guest Author

Kamaldeep Singh Brar The Akal Takth There’s no fixed term for the Jathedar (custodian) of the Akal Takht, the highest temporal seat in Sikhism. That means an Akal Takht Jathedar can continue to occupy the seat all his life. Yet, no Akal Takht Jathedar in recent memory has lasted the crown of thorns for more […]

Academics

‘सिंघसूरमा लेखमाला’ धर्मरक्षक वीरव्रति खालसा पंथ – भाग-10 – भाग-11

सिंघसूरमा लेखमाला धर्मरक्षक वीरव्रति खालसा पंथ – भाग-10 विजयी सैन्य शक्ति के प्रतीक ‘पांच प्यारे’ और पांच ‘ककार’ नरेंद्र सहगल श्रीगुरु गोविंदसिंह द्वारा स्थापित ‘खालसा पंथ’ किसी एक प्रांत, जाति या भाषा का दल अथवा पंथ नहीं था। यह तो संपूर्ण भारत एवं भारतीयता के सुरक्षा कवच के रूप में तैयार की गई खालसा फौज […]

‘सिंघसूरमा लेखमाला’ धर्मरक्षक वीरव्रति खालसा पंथ – भाग-8 – भाग-9

सिंघसूरमा लेखमाला धर्मरक्षक वीरव्रति खालसा पंथ – भाग-8 अमृत शक्ति-पुत्रों का वीरव्रति सैन्य संगठन नरेंद्र सहगल संपूर्ण भारत को ‘दारुल इस्लाम’ इस्लामिक मुल्क बनाने के उद्देश्य से मुगल शासकों द्वारा किए गए और किए जा रहे घोर अत्याचारों को देखकर दशम् गुरु श्रीगुरु गोविंदसिंह ने सोए हुए हिंदू समाज में क्षात्रधर्म का जाग्रण करके एक […]

‘सिंघसूरमा लेखमाला’ धर्मरक्षक वीरव्रति खालसा पंथ – भाग-6 – भाग-7

सिंघसूरमा लेखमाला धर्मरक्षक वीरव्रति खालसा पंथ – भाग-6 श्रीगुरु गोबिन्दसिंह का जीवनोद्देश्य धर्म की स्थापना, अधर्म का नाश नरेंद्र सहगल ‘हिन्द दी चादर’ अर्थात भारतवर्ष का सुरक्षा कवच सिख साम्प्रदाय के नवम् गुरु श्रीगुरु तेगबहादुर ने हिन्दुत्व अर्थात भारतीय जीवन पद्यति, सांस्कृतिक धरोहर एवं स्वधर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान देकर मुगलिया दहशतगर्दी को […]

Twitter Feed

ThePunjabPulse Follow

@ ·
now

Reply on Twitter Retweet on Twitter Like on Twitter Twitter
Load More

EMAIL NEWSLETTER

Signup to receive regular updates and to hear what's going on with us.

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

TAGS

Academics Activities Agriculture Areas of Study Books & Publications Communism Conferences & Seminars Discussions Governance & Politics Icons of Punjab International Perspectives National Perspectives News Religious Studies Resources Social & Cultural Studies Stories & Articles Uncategorized Videos

Footer

About Us

The Punjab Pulse is an independent, non-partisan think tank engaged in research and in-depth study of all aspects the impact the state of Punjab and Punjabis at large. It strives to provide a platform for a wide ranging dialogue that promotes the interest of the state and its peoples.

Read more

Follow Us

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

Copyright © 2023 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive