कांस्टेबल ने चाचा के साथ मिलकर की थी वारदात
31 मार्च, 2025 – पटियाला : पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने खनौरी बॉर्डर से किसान की ट्रॉली चोरी की थी। किसान की शिकायत के बाद पुलिस ने ट्रॉली को ढूंढ निकाला और आरोपी कांस्टेबल और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
खनौरी बार्डर से चोरी हुई गांव तपा के किसान की ट्रॉली पुलिस ने बरामद कर ली है। यह ट्राॅली पंजाब पुलिस के कांस्टेबल ने अपने चाचा के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने पातड़ां थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पातड़ां के डीएसपी इंद्रपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिला संगरूर के गांव तपा के किसान जगजीत सिंह ने पुलिस को खनौरी बॉर्डर से अपनी ट्रॉली चोरी होने की शिकायत दी थी। उक्त ट्रॉली कांस्टेबल वरिंदर सिंह ने अपने चाचा परमजीत सिंह के साथ मिलकर चोरी की थी।
उधर, किसान नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि शंभू मोर्चा से चोरी हुईं ट्रालियों को शनिवार को बीकेयू शहीद भगत सिंह की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद से ढूंढ निकाला है। किसान नेता ने कहा सड़क बंद होने के बाबजूद पुलिस की कस्टडी से ट्रालियां चोरी कैसे हो गई थी।
पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसान आंदोलन को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। 19 मार्च भारी पुलिस बल ने दोनों सीमाओं से किसानों को खदेड़ा था। पुलिस ने कई किसान नेता व अन्य किसानों को भी हिरासत में लिया था। किसानों का सामान और टेंट पुलिस ने उखाड़ दिए थे। दोनों बॉर्डरों पर किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियां थी। किसानों ने आरोप लगाया कि मोर्चे से उनके सामान को चोरी किया गया है।
सौजन्य : अमर उजाला
test