• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Our Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General
You are here: Home / News / भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में

भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में

October 3, 2023 By News Bureau

Share

क्वार्टर फाइनल में नेपाल को 23 रन से हराया; यशस्वी जायसवाल का शतक

03 अक्टूबर, 2023 – भारत ने एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में नेपाल को 23 रन से हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 202 रन बनाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतक जमाया। उन्होंने 49 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 15 गेंद पर 37 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी।

Yashasvi Jaiswal; India vs Nepal Asian Games Quarterfinal Update | Ruturaj  Gaikwad | क्वार्टर फाइनल में नेपाल को 23 रन से हराया; यशस्वी जायसवाल का शतक  - Dainik Bhaskar

सेमीफाइनल में बांग्लादेश से हो सकती है भिड़ंत

सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश और मलेशिया के बीच होने वाले मैच के विजेता से 6 अक्टूबर को होगा।

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को मेंस क्रिकेट इवेंट में सीधा क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है। वहीं, नेपाल की टीम ग्रुप स्टेज में मंगोलिया और मालदीप को हराकर अंतिम-8 में पहुंची थी।

नेपाल की पारी

टारगेट का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। नेपाल के लिए सबसे ज्यादा रन दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बनाए। उन्होंने 15 बॉल पर 32 रन की पारी खेली। उनके अलावा संदीप जोरा और कुशल मल्ला ने 29-29 रन का योगदान दिया। कुशल भुर्तेल 28 रन बनाए।

ऐसे गिरे नेपाल के विकेट

  • पहला: आशिफ शेख- 10 रन: चौथे ओवर की चौथी बॉल पर आवेश खान ने विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा : कुशल भुर्तेल- 28 रन: 9वें ओवर की पांचवीं बॉल पर साई किशोर ने आवेश खान के हाथों कैच कराया।
  • तीसरा : कुशल मल्ला- 29 रन: 11वें ओवर की चौथी बॉल पर कुशल मल्ला ने बड़ा शाॅट खेलने की कोशिश की, लेकिन लाॅन्ग ऑन में रिंकू सिंह को कैच थमा बैठे।
  • चौथा: रोहित पौडेल – 3 रन: रवि बिश्नोई की बाॅल पर पौडेल ने शाॅट खेलना चाहा, लेकिन स्पिन से बीट हुए और बाॅल पैड पर लग गई। इस तरह पौडेल LBW हो गए।
  • पांचवां: दीपेंद्र सिंह ऐरी – 32 रन: 15वें ओवर की दूसरी बॉल पर ऐरी ने लॉन्ग ऑन पर रवि बिश्नोई की बाॅल पर शॉट खेलना चाहा, लेकिन साई किशोर को कैच दे बैठे।
  • छठा: संदीप जोरा- 29 रन: 16वें ओवर की चौथी बॉल पर अर्शदीप सिंह ने यशस्वी जयसवाल के हाथों कैच कराया।
  • सातवां: सोमपाल कामी- 7 रन: 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर आवेश खान ने साई किशोर के हाथों कैच कराया।
  • आठवां: गुलसन झा- 6 रन: 18वें ओवर की पहली बॉल पर अर्शदीप सिंह ने यशस्वी जयसवाल के हाथों कैच कराया।
  • नौवां: संदीप लामिछाने- 5 रन: 19वें ओवर की आखिरी यानी छठी बॉल पर आवेश खान ने साई किशोर के हाथों कैच कराया।IND vs NEP - क्वार्टर फाइनल में भारत की 23 रन से जीत, बिश्नोई और आवेश के  आगे नेपाल ने टेके घुटने | Jansatta

भारत की पारी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 202 रन बनाए। भारत के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 49 गेंदों में 100 रन की पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह 37, ऋतुराज गायकवाड और शिवम दुबे ने 25-25 रन की पारी खेली। नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने दो लिए। संदीप लामिछाने और सोमपाल कामी को एक-एक विकेट मिला।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

  • पहला: ऋतुराज गायकवाड- 25 रन: 11वें ओवर की 5वीं बॉल पर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कप्तान रोहित पौडेल के हाथों कैच कराया।
  • दूसरा: तिलक वर्मा- 2 रन: 12वें ओवर की चौथी बॉल पर सोमपाल कामी ने बोल्ड कर दिया। बॉल बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर चली गई।
  • तीसरा: जितेश शर्मा- 5 रन: 13वें ओवर की 5वीं बॉल पर संदीप लामिछाने ने कॉट एंड बोल्ड किया।
  • चौथा: यशस्वी जायसवाल- 100 रन: 17वें ओवर की दूसरी बॉल पर दीपेंद्र सिंह ऐरी ने कप्तान रोहित पौडेल के हाथों कैच कराया।

जायसवाल-गायकवाड़ की शतकीय साझेदारी

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोंनों ने 59 बॉल पर 103 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप को दीपेंद्र सिंह ऐरी ने गायकवाड़ को आउट करके तोड़ा।

यशस्वी की पहली सेंचुरी

भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने टी-20 करियर की पहली सेंचुरी जमाई। उन्होंने 48 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। जायसवाल 49 बॉल पर 100 रन बनाकर आउट हुए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और अर्शदीप सिंह।

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, गुलसन झा, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, सोमपाल कामी, करण केसी, अविनाश बोहरा और संदीप लामिछाने।

भारतीय में यंगस्टर्स को तवज्जो

एशियम गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम यंगस्टर्स से सजी हुई है। युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं। IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और आकाश दीप को भी टीम में जगह दी गई है। यहां टी-20 में हमारे दो प्लेयर्स का प्रदर्शन इस ग्राफिक्स से जानिए।

नेपाल ने बड़ी जीत हासिल की थी

नेपाल ने पहले मैच में मंगोलिया को 273 रनों से हराकर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया। इसी मैच में नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने सबसे तेज हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड भी बनाया। दूसरे मैच में नेपाल ने मालदीव को 138 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

सौजन्य : दैनिक भास्कर


Share
test

Filed Under: News

Primary Sidebar

News

ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਵੀ ਕਾਂਗਰਸ ਤੇ ‘ਆਪ’ ਤੋਂ ਮੁਕਤ ਕਰਾਵਾਂਗੇ: ਜਾਖੜ

December 4, 2023 By News Bureau

ਰਾਜਪਾਲ ਵੱਲੋਂ ਫੌਜੀਆਂ ਦੀ ਬਹਾਦਰੀ ਦੇ ਕਿੱਸੇ ਸਿਲੇਬਸ ’ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ’ਤੇ ਜ਼ੋਰ

December 4, 2023 By News Bureau

ਮੱਧ ਪ੍ਰਦੇਸ਼, ਛੱਤੀਸਗੜ੍ਹ ਤੇ ਰਾਜਸਥਾਨ ਵਿੱਚ ‘ਆਪ’ ਦੇ ਹੱਥ ਖਾਲੀ

December 4, 2023 By News Bureau

Punjab: कपूरथला में नशे में धुत्त युवक का वीडियो वायरल

December 4, 2023 By News Bureau

तीन राज्‍यों में हार से कांग्रेस पर बढ़ेगा AAP से गठबंधन का दबाव

December 4, 2023 By News Bureau

Areas of Study

  • Governance & Politics
  • International Perspectives
  • National Perspectives
  • Social & Cultural Studies
  • Religious Studies

Featured Article

ਭਾਈ ਗੁਰਦਾਸ ਦੀ ਦ੍ਰਿਸ਼ਟੀ ’ਚ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤ

December 1, 2023 By Guest Author

ਪ੍ਰੋ. ਨਵ ਸੰਗੀਤ ਸਿੰਘ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਕਵੀਆਂ ਦੀਆਂ ਰਚਵਾਨਾਂ ਗਾਏ ਜਾਣ ਦੀ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਨੰਦ ਲਾਲ ਗੋਯਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਭਾਈ ਗੁਰਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਨਾਂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲੇ ਵਿਦਵਾਨ ਤੇ ਗੁਰਮਤਿ ਦੇ ਵਿਆਖਿਆਕਾਰ ਮੰਨੇ ਜਾਂਦੇ ਭਾਈ ਗੁਰਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਠੋਸ ਤੇ ਪੱਕਾ […]

Academics

ਭਾਈ ਗੁਰਦਾਸ ਦੀ ਦ੍ਰਿਸ਼ਟੀ ’ਚ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤ

ਪ੍ਰੋ. ਨਵ ਸੰਗੀਤ ਸਿੰਘ ਗੁਰਦੁਆਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਕਵੀਆਂ ਦੀਆਂ ਰਚਵਾਨਾਂ ਗਾਏ ਜਾਣ ਦੀ ਪ੍ਰਵਾਨਗੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਈ ਨੰਦ ਲਾਲ ਗੋਯਾ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਭਾਈ ਗੁਰਦਾਸ ਜੀ ਦਾ ਨਾਂ ਵੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੈ। ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲੇ ਵਿਦਵਾਨ ਤੇ ਗੁਰਮਤਿ ਦੇ ਵਿਆਖਿਆਕਾਰ ਮੰਨੇ ਜਾਂਦੇ ਭਾਈ ਗੁਰਦਾਸ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਬਾਰੇ ਕੋਈ ਠੋਸ ਤੇ ਪੱਕਾ […]

ਮੁੱਢਲੀ ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਡਿੱਗਦਾ ਮਿਆਰ

ਕੁਝ ਸਮਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਵਾਸ਼ਿੰਗਟਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿਚ ‘ਸੈਂਟਰ ਫਾਰ ਗਲੋਬਲ ਡਿਵੈਲਪਮੈਂਟ’ ਨਾ ਦੇ ਅਦਾਰੇ ਨੇ ਤੀਜੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿਚਲੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਡਿੱਗਦੇ ਮਿਆਰ ਉੱਪਰ ਖੋਜ ਪੱਤਰ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਖੋਜ ਪੱਤਰ ਵਿਚਲੀਆਂ ਲੱਭਤਾਂ ਨੇ ਸਬੰਧਿਤ ਤੀਜੀ ਦੁਨੀਆ ਦੇ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ਸਬੰਧੀ ਤੱਥ ਸਾਹਮਣੇ ਆਏ ਹਨ। ਇਹ ਖੋਜ ਤਕਰੀਬਨ 87 ਵਿਕਾਸਸ਼ੀਲ […]

ਪੰਜਾਬੀ ਬੋਲੀ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ’ਤੇ ਨਜ਼ਰ

ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਧਰਤੀ ਉਪਜਾਊ ਅਤੇ ਵਿਲੱਖਣ ਰਣਨੀਤਕ ਟਿਕਾਣੇ ’ਤੇ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਇੱਥੋਂ ਦਾ ਇਤਿਹਾਸ ਕਿੰਨੀਆਂ ਹੀ ਸੱਭਿਅਤਾਵਾਂ, ਧਰਮਾਂ ਅਤੇ ਸਾਮਰਾਜਾਂ ਦੇ ਵਿਖਿਆਨਾਂ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਸਿੰਧ ਘਾਟੀ ਦੀ ਸੱਭਿਅਤਾ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਆਧੁਨਿਕ ਵਿਸ਼ਵ-ਪ੍ਰਧਾਨ ਯੁੱਗ ਤੀਕਰ ਇਹ ਧਰਤੀ ਦੂਰ ਦੁਰਾਡੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀਆਂ, ਵਿਦਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਯਾਤਰੂਆਂ ਨੂੰ ਆਕਰਸ਼ਕ ਕਰਦੀ ਰਹੀ ਹੈ। ਸਿੱਟੇ ਵਜੋਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ […]

Twitter Feed

Twitter feed is not available at the moment.

EMAIL NEWSLETTER

Signup to receive regular updates and to hear what's going on with us.

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

TAGS

Academics Activities Agriculture Areas of Study Art and Culture Book Reviews Books & Publications Communism Conferences & Seminars Discussions Enviourment General Governance & Politics Icons of Punjab International Perspectives Media National Perspectives News Religious Studies Resources Science Social & Cultural Studies Stories & Articles Technology Uncategorized Videos

Footer

About Us

The Punjab Pulse is an independent, non-partisan think tank engaged in research and in-depth study of all aspects the impact the state of Punjab and Punjabis at large. It strives to provide a platform for a wide ranging dialogue that promotes the interest of the state and its peoples.

Read more

Follow Us

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

Copyright © 2023 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive