भारतीय दूतावास ने कहा- एक अनूठा प्रयास
07 नवम्बर, 2023 – रियाद (दुनिया) : संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए सऊदी अरब के रियाद में संस्कृतोत्सव का आयोजन किया गया। भारतीय दूतावास ने कहा, यह एक अनूठा प्रयास है। पढ़िए पूरा मामला….
धर्म और भाषा हमेशा से राजनीति का मुद्दा रहा है। इतिहास में कई घटनाएं जीता जागता उदाहरण है। भारत की राजनीति भी इस मुद्दे से अछूती नहीं रही है। वर्तमान में भी हमें कई घटनाएं इन दोनों विषयों पर देखने को मिलती है। लेकिन भाषा ही वह माध्यम है, जो लोगों को जोड़ता है। इस्लामिक राष्ट्र सऊदी अरब में ही कुछ ऐसी ही पहल हुई। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पांच नवंबर को संस्कृतोत्सव का एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो संस्कृत में था।
कार्यक्रम के संबंध में सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, यह कार्यक्रम संस्कृत में था। भारत के प्राचीन ज्ञान, सभ्यता, इतिहास और परंपराओँ की भाषा को बनाए रखने में भारतीय समुदाय के प्रयासों को मान्यता दी गई। सऊदी अरब में संस्कृत दिवस मिशन द्वारा संस्कृत भारती के सहयोग से पूरी तरह से संस्कृत भाषा में आयोजित एक अनूठा कार्यक्रम है।
भारतीय दूतावास ने कहा, यह पहली बार है कि दुनिया में कोई भी भारतीय मिशन संस्कृत भाषा के महत्व और सीखने को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से संस्कृत भाषा में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। अपनी प्रारंभिक टिप्पणी के दौरान, राजदूत सुहेल अजाज खान ने महत्व के बारे में बात की। हमारी संस्कृति में संस्कृत भाषा को शामिल करना और पूरी दुनिया में इसे एक पवित्र और आध्यात्मिक भाषा के रूप में सम्मान देना है।
भारतीय राजदूत ने यह भी उल्लेख किया कि आज का कार्यक्रम सभी के लिए संस्कृत भाषा सीखने और अभ्यास करने के लिए प्रेरणा का काम करेगा। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, सऊदी अरब में भारतीय समुदाय ने अभिनय गीतम, गण गीतम, सुभाषिता नाटकम, प्रचन्न वेशम आदि जैसे विभिन्न प्रदर्शन किए। भारतीय दूतावास ने कहा कि सभी प्रदर्शन संस्कृत भाषा में थे।
सौजन्य : अमर उजाला
test