राम गोपाल
सती सावित्री को इसलिए सती नहीं कहा जाता है क्योंकि वो अपने पति के मृत्यु के बाद चिता पर बैठ कर सती हो गई।सती इसलिए कहा जाता है क्योंकि वो इतनी पति भक्त थी की यमराज से लड़ कर वापिस अपने पति के प्राण ले आई।
माता अनुसुइया को भी सती अनुसुइया इसलिए नहीं कहा जाता है क्योंकि वो अपने पति की मृत्यु के बाद उनकी चिता पर बैठ कर सती हो गई थी, बल्कि इसलिए कहा जाता है कि उन्होंने पति भक्ति कि परीक्षा पास की जो ख़ुद भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने ली थी ।सीता माता को भी इसलिए सती कहा जाता है क्योंकी उन्होंने सोने की लंका और रावण को ठुकरा दिया उस समय जब अयोध्या भरत के पास थी और राम वन वन भटक रहे थे। द्रौपदी को भी महाभारत में इसलिए सती कहा गया है क्यों की उन्होंने बिना किसी मज़बूरी के महल त्याग दिया और पांडवो के साथ वन चली गई।
सती का ज़िक्र पतिव्रता के लिए किया गया है, पति की मृत्यु के बाद चिता पर जल जाने के लिए नहीं, सती प्रथा ज़बरदस्ती या जरूरी कभी नहीं रहा हिंदू धर्म में, जब घोर इस्लामिक क़ाल आया तब अक़बर, बाबर, ख़िलजी, मंगोल, गोरी, गजनवी जैसे दरिंदो से बचने के लिए हिन्दू महिलाओं को मजबूरी में आपातकाल के लिए बनाए गए कुछ नियमों का पालन करना पड़ा, जैसे जौहर प्रथा, घूंघट प्रथा, सती प्रथा इत्यादि, जानवरों का दौर जब चला गया तब ख़ुद ही ये सारी प्रथाएं बंद हो गई।
इरफ़ान हबीब और गुहा जैसे फर्जी इतिहासकार इतना डिटेल में कभी नहीं लिखेंगे, ऐसे घुमा फिरा के लिखेंगे की हिन्दुओं का ब्रेन वाश हो जाएगा, और उन्हें लगेगा सती प्रथा एक कुरीति थी हिन्दू धर्म की और फिर वे दिखाएंगे कि हिन्दू धर्म कुरीतियों का अड्डा है।अब समय आ गया कि सही व्याख्या के साथ मुँहतोड़ उत्तर दिया जाय ।
test