पंजाब : AAP का सरपंच 18kg हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Narcotics Control Bureau ने Tarn Taran, Punjab, India के गांव कलसिया में छापा मारकर AAP सरपंच परमजीत सिंह को 18 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पहले कांग्रेस में रहे सरपंच पर पाकिस्तानी तस्करों से संबंध का आरोप, नशा विरोधी अभियान पर उठे सवाल।
12 मार्च, 2026 – पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार चाहे राज्य में नशा मुक्ति के लिए गंभीर प्रयास करने और इसके तहत युद्ध नशेयां विरुद्ध चलाने का दावा कर रही है परन्तु सच्चाई यह है कि सत्ताधारी पार्टी के ही लोग इस काम में संलिप्त नजर आ रहे हैं। सीमावर्ती जिले तरनतारन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पाकिस्तानी तस्करों के साथ संबंध के आरोप में गांव कलसिया के सरपंच परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उससे 18 किलो हेरोइन बरामद हुई है। NCB की टीम ने तडक़े तीन से साढ़े सात बजे तक गांव कलसिया में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान परमजीत को उसके घर से गिरफ्तार किया।
कांग्रेस के बाद आप में हुआ शामिल
इसके बाद NCB ने एक अन्य गांव में भी छापामारी की। टीम ने वहां से एक दंपती को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया है। परमजीत सिंह पहले कांग्रेस में था। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया और फिर पंचायत चुनाव लड़ा। उसने सरपंच का चुनाव 250 वोटों से जीता था।
डिफेंस कमेटी का प्रधान भी है
वह नशे के विरुद्ध बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटी का प्रधान भी है। उसकी इंटरलाकिंग टाइलें बनाने की फैक्ट्री भी है। SSP सुरेन्द्र लांबा ने बताया कि NCB ने अपने स्तर पर अगर कोई रिकवरी की है तो इस संबंध में स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर उचित कार्रवाई करेंगे।
पांचजन्य