विदेश में भारतीय कूटनीति का जलवा, आज लौटेंगे 1000 छात्र
Israel Iran Conflict इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष लगातार जारी है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष लगातार बढ़ रहा है। इस बीच ईरान ने भारतीय छात्रों की निकासी के लिए अपने बंद एयरस्पेस को विशेष तौर से खोला है। इस फैसले को भारत की कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा सकता है।
21 जून, 2025 – नई दिल्ली : Israel Iran Conflict: ईरान और इजरायल के बीच जंग भीषण होते जा रही है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार हमला कर रहे हैं। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ईरान ने भारतीय छात्रों की निकासी के लिए अपने बंद एयरस्पेस को विशेष तौर से खोला है।
इसको भारत की कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा सकता है। बता दें कि युद्ध प्रभावित इस देश में फंसे भारतीय छात्रों की आपतकालीन निकासी के लिए उठाया गया बड़ा कदम है। ईरान के इस फैसले से कम से कम 1000 छात्रों के आज भारत पहुंचने की संभावना है।
आज रात दिल्ली पहुंचेगा विमान
बता दें कि ईरान द्वारा एयरस्पेस खोले जाने के बाद छात्रों के लेकर आ रही पहली फ्लाइट रात के 11 बजे के करीब नई दिल्ली पहुंचेगी। ईरान के के मशहद शहर से ईरानी विमान में ही छात्र दिल्ली आएंगे। इसके अलावा छात्रों के लेकर आने वाली दूसरी और तीसरी फ्लाइट भी शनिवार को आएगी। वहीं, ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जो भारतीय नागरिक ईरान छोड़कर जाना चाहते हैं उनके लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की गई है।
भारत चला रहा ऑपरेशन सिंधु
जानकारी दें गत बुधवार को भारत ने ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू करने की घोषणा की। इसके तहत युद्धग्रस्त देश में फंसे भारतीयों को निकालने की कोशिश जारी है।
ईरान और इजरयल के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में ईरानी दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि कुछ छात्रों के घायल होने के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय तेहरान में भारतीय मिशन के साथ निकट संपर्क में है।
सौजन्य : दैनिक जागरण
Operation Sindhu: ईरान से 290 भारतीय छात्रों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान,
लोगों ने लगाए ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे
ईरान से 290 भारतीय नागरिकों को लेकर ऑपरेशन सिंधु के तहत विमान दिल्ली पहुंचा। लोग ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए भारत सरकार को उन्हें बचाकर सुरक्षित वापस लाने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। विमान के रनवे पर उतरते ही इसमें सवार यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। आज दो और विमान नई दिल्ली पहुंचेंगे।
21 जून, 2025 – नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे भारतीयों को लेकर ईरानी विमानन कंपनी महान एयर का विमान शुक्रवार रात 11.25 बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर उतरा। विमान के रनवे पर उतरते ही इसमें सवार यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। टर्मिनल से बाहर बड़ी संख्या में स्वजन उनका इंतजार कर रहे थे।
सीधे तेहरान से नई दिल्ली के लिए विमान ने भरी उड़ान
तेहरान स्थित इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 290 भारतीय नागरिकों को लेकर महान एयर के इस विमान ने (उड़ान संख्या डब्ल्यू 5071) शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।
अफगानिस्तान फिर पाकिस्तान होता हुआ विमान आया भारत
विमान ईरान से अफगानिस्तान फिर पाकिस्तान की वायु सीमा पार करने के बाद सीधे राजस्थान में दाखिल हुआ। इसके बाद हरियाणा होता हुआ करीब 11:22 बजे नई दिल्ली वायु सीमा में दाखिल हुआ। एटीसी से क्लियरेंस मिलने के बाद विमान ने 11:25 बजे लैंडिंग की।
रनवे पर उतरते ही यात्रियों ने खुशी में तालियां बजाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पूर्व ईरान में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए शुरू किए गए आपरेशन ¨सधु के तहत आर्मेनिया के रास्ते भारतीयों का पहला जत्था गुरुवार तड़के पहुंचा था।
भारतीयों के दूसरे जत्थे की स्वदेश वापसी
ऑपरेशन सिंधु के तहत यह भारतीयों के दूसरे जत्थे की स्वदेश वापसी है। लेकिन ईरान की धरती से सीधे नई दिल्ली पहुंचने वाला यह पहला जत्था होगा। शनिवार को दो और विमान ईरान से नई दिल्ली पहुंच रहे हैं।
सौजन्य : दैनिक जागरण
test