दस किलो हेरोइन के साथ पाकिस्तानी अबू बकर गिरफ्तार
पंजाब के तरनतारन जिले में BSF और NCB ने पाकिस्तानी नागरिक अबू बकर को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कसूर जिले का निवासी है और प्राथमिक जांच में ISI व खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (KLF) से जुड़ाव सामने आया।
07 मार्च, 2026 – वैसे तो यह किसी से छिपा नहीं है कि भारतीय पंजाब में खालिस्तानी कठपुतलियों को कौन नचा रहा है और कौन यहां नशे और हथियारों की सप्लाई कर रहा है परंतु ताजा घटनाक्रम में इसका जीवंत प्रमाण मिला है। पंजाब में पाकिस्तानी नागरिक अबू बकर को पकड़ा गया है। आरोपी को पंजाब के सरहदी एरिया तरनतारन से गिरफ्तार किया है।
आरोपी सरहद लांघकर नशे की बड़ी खेप लेकर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। उसे पंजाब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर से 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कंटीली तार पार करके किसी तरह भारतीय क्षेत्र में घुसा था। एजेंसियां इसको लेकर जांच कर रही है। बीएसएफ और एनसीबी की टीमें को इनपुट मिले हैं कि पाकिस्तानी तस्कर के गिरफ्तार होने के बाद इस इलाके में विस्फोटक और हथियार भी छिपे हो सकते हैं।
पाकिस्तान के कसूर का है ड्रग तस्कर
एनसीबी ने पकड़े गए आरोपी की पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर स्थित चट्टिया गांव निवासी अबू बकर के रूप में बताई है। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल और कुछ पाकिस्तानी करंसी भी बरामद हुई है। आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल ने कई संदिग्धों के नंबर भी मिले हैं। कुछ नंबर डिलीट भी हैं। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन से आरोपी के कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अबू बकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) के लिए भी काम कर रहा है। एनसीबी पता लगा रही है कि पंजाब में केएलएफ के किस सदस्य के साथ अबू बक्कर लगातार संपर्क में है और भविष्य में आरोपियों के मंसूबों क्या है।
पांचजन्य