भारत-पाकिस्तान सीमा पर पकड़े 3 तस्कर; 7 किलो हेरोइन जब्त
बीएसएफ ने गुरदासपुर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बड़ी सफलता हासिल की है। 113 बटालियन के जवानों ने ड्रोन से भेजी गई 7 किलोग्राम हेरोइन लेने आए तीन भारतीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
20 मार्च, 2026 – डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर)। भारत-पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। BSF के सेक्टर गुरदासपुर के अंतर्गत आने वाली 113 बटालियन के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप को लेने आए तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, BSF की 113 बटालियन की BOP बसंतर के क्षेत्र में ड्रोन की गतिविधि देखे जाने के बाद सतर्क हुए जवानों ने अपनी पैनी निगाह बनाए रखी।
इसी दौरान भारतीय क्षेत्र में भेजी गई करीब 7 किलोग्राम हेरोइन को लेने पहुंचे तीन भारतीय तस्करों को BSF ने मौके पर दबोच लिया। BSF ने गिरफ्तार किए गए तस्करों और जब्त की गई हेरोइन को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एनसीबी को सौंप दिया है।
दैनिक जागरण