पाकिस्तानी हॉकी खिलाड़ियों को खेलने से पहले धोने पड़े बर्तन,
होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण सड़कों पर भटकना पड़ा
पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्मान बट ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी टीम को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। बट ने बताया कि होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सड़कों पर भटकना पड़ा। यही नहीं, उन्होंने बताया कि मैच खेलने जाने से पहले खिलाड़ियों को बर्तन भी धोने पड़े।
19 फरवरी, 2026 – कराची : पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया में एफएच प्रो लीग के उथल-पुथल भरे दौरे से लौटने के बाद राष्ट्रीय महासंघ की जमकर आलोचना की।
उन्होंने कहा कि होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण पाकिस्तानी टीम को सड़कों पर भटकना पड़ा। हमें मैच खेलने के लिए जाने से पहले बर्तन भी धोने पड़े।
बट ने बुधवार को सुबह लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि हम पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के मौजूदा प्रबंधन के रहते हुए खेलना जारी नहीं रख सकते। जब खिलाड़ियों को मैच खेलने जाने से पहले बर्तन धोने पड़ते हैं तो आप हमसे कैसे अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।
इंतजार करते रहे खिलाड़ी
सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान खेल बोर्ड (पीएसबी) ने यह पुष्टि की थी कि उसने ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय टीम के होटल में ठहरने की व्यवस्था के लिए पीएचएफ को एक करोड़ से अधिक पाकिस्तानी रुपये दिए थे।
पाकिस्तान हॉकी टीम को कैनबरा जाने वाली अपनी अगली उड़ान से पहले सिडनी हवाई अड्डे पर 13-14 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। जब टीम एफएच प्रो लीग मैचों से पहले अपने होटल पहुंची तो खिलाड़ियों को बताया गया कि उनकी कोई बुकिंग नहीं है, क्योंकि होटल को किसी तरह का अग्रिम भुगतान नहीं किया गया था।
जांच के आदेश
पीएसबी के महानिदेशक नूर उस सबाह ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। शरीफ पीएचएफ के मुख्य संरक्षक भी हैं। बट ने यह भी बताया कि पीएचएफ ने खिलाड़ियों को चेतावनी दी थी कि अगर वे मीडिया से बात करेंगे तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दैनिक जागरण
पाकिस्तान की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती! सड़क पर रहने को मजबूर हुए पाक खिलाड़ी; होटल का नहीं चुका पाए बिल
पाकिस्तान हॉकी टीम को कैनबरा में होटल बिल का भुगतान न होने के कारण सड़क पर कई घंटे बिताने पड़े। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) द्वारा बुकिंग रद्द होने से खिलाड़ियों को असुविधा हुई। उन्हें एक ही कमरे में कई खिलाड़ियों को रहना पड़ा और मैच में हार का सामना करना पड़ा। यह घटना PHF के वित्तीय कुप्रबंधन को उजागर करती है, जिससे टीम की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई।
‘हमसे बर्तन भी धुलवाए गए…’, ऑस्ट्रेलिया में PAK की बेइज्जती; हॉकी खिलाड़ियों ने सुनाया दुखड़ा
पाकिस्तान हॉकी कप्तान शकील अम्माद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फेडरेशन की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने बताया कि टीम को रहने की जगह नहीं मिली, सड़कों पर भटकना पड़ा और मैच से पहले बर्तन भी धोने पड़े। खिलाड़ियों को 13-14 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। बट ने मौजूदा मैनेजमेंट के साथ काम करने से इनकार किया और विदेशी कोच की मांग की। पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड मामले की जांच कर रहा है।