अरुण कुमार का कहना है कि नया भारत भारतीय विचारों और मूल्यों पर आधारित होगा। उन्होंने सत्य, अहिंसा जैसे मूल्यों को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं को इन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया। आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर जोर देते हुए, उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
08 दिसम्बर, 2025 – नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कहा कि नए भारत का निर्माण भारतीय मूल्यों पर होगा।
यह केवल भारतीय विचारों से ही संभव होगा। इसके लिए नकल की प्रवृत्तियों को रोकना होगा और आत्मविश्वास बढ़ाना होगा। वह नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, देशभक्ति, संगठन, अनुशासन और आत्म सम्मान से परिपूर्ण समाज के निर्माण से ही राष्ट्र का पुनरुत्थान होगा। संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के पीछे RSS के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह उत्सव का विषय नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन, आत्मविश्लेषण और आत्म सुधार का अवसर है।
अरुण कुमार ने कहा कि RSS राष्ट्र निर्माण के लिए समाज को संगठित करने के लिए सभी गांवों, कस्बों और जिलों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगा। RSS की स्थापना संगठन बनाने के लिए नहीं, बल्कि समाज निर्माण के लिए हुई थी।
दैनिक जागरण