पश्चिम एशिया संकट के बीच सरकार का फैसला
भारत ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण देश में फंसे विदेशियों के लिए वीजा अवधि बढ़ाने और तय समय से अधिक ठहरने पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने की घोषणा की है।
16 मार्च, 2026 – नई दिल्ली : भारत ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण देश में फंसे विदेशियों के लिए वीजा की अवधि बढ़ाने और तय समय से अधिक ठहरने पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने की घोषणा की है।
दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक अधिसूचना जारी कर घोषणा की है कि जिन सभी वीजा और ई-वीजा की अवधि समाप्त हो रही है या जल्द ही समाप्त होने वाली है, उन्हें संबंधित विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालयों (FRRO) के लिए एक महीने के लिए नि:शुल्क बढ़ा दिया जाएगा।
विदेशी नागरिकों तय समय से अधिक ठहरने पर जुर्माना माफ
अधिकारियों ने कहा कि 28 फरवरी के बाद इस संघर्ष के कारण प्रभावित विदेशी नागरिकों द्वारा तय समय से अधिक ठहरने पर लगने वाला जुर्माना माफ कर दिया जाएगा।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रा में बाधा से प्रभावित विदेशी नागरिकों को निकास परमिट नि:शुल्क जारी किए जाएंगे, ताकि मार्ग खुलने पर वे भारत छोड़ सकें।
नि:शुल्क अस्थायी लैंडिंग परमिट प्रदान
दूतावास ने यह भी कहा कि अगर कोई विदेशी नागरिक निकास परमिट और वीजा विस्तार के लिए आवेदन करने में असमर्थ है, तो इसे आव्रजन कानून का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि उड़ानों के मार्ग परिवर्तन के कारण भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को नि:शुल्क अस्थायी लैंडिंग परमिट भी प्रदान किया जाएगा।
दैनिक जागरण