घने कोहरे ने घटाई दृश्यता, मौसम विभाग ने जारी किया छह दिनों का अलर्ट
09 जनवरी, 2026 – पटियाला (पंजाब) : पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम दर्ज किया गया, हालांकि वीरवार को इसमें 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
पंजाब में घने कोहरे और ठंड का सितम जारी है। वीरवार को अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में कोल्ड डे की स्थिति रही। घने कोहरे के कारण अमृतसर में दृश्यता केवल 150 मीटर रही। मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई स्थानों पर घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम दर्ज किया गया, हालांकि वीरवार को इसमें 0.1 डिग्री की मामूली वृद्धि हुई। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।
पठानकोट में अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री, जबकि अमृतसर में यह 10.4 डिग्री और लुधियाना में 12 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी देखी गई और यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
अमर उजाला