बोलीं-नशा और कैंसर अति गंभीर समस्या
12 मार्च, 2025 – चण्डीगढ़-पंजाब : राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन के मद्देनजर पंजाब और चंडीगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति मंगलवार को बठिंडा और मोहाली में कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पंजाब-चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा पहुंचीं। नशा समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचा रहा तो वहीं कैंसर की बिमारी भी अति गंभीर समस्या है। यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एम्स के पहले कनवोकेशन एवं केंद्रीय यूनिर्वसिटी के दशम दीक्षांत समारोह समागम में कही। इस मौके उनके साथ पंजाब के राज्यपाल एवं विशिष्ट अतिथि गुलाब चंद कटारिया और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि नशाखोरी समाज एवं आर्थिकता को हानि पहुंचाता है। इस लिए नशे को समाप्त करने के लिए पीड़ितों का विशेष तौर पर उचित उपचार करवाना चाहिए। जिससे वो समाज की मुख्य धारा में आ सकें। उन्होंने कहा कि कैंसर की बीमारी भी अति गंभीर है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। केंद्रीय यूनिर्वसिटी में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और स्वर्ण पदक विजेताओं की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दीक्षांत समारोह केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी छात्र अपने आचरण और योगदान के माध्यम से विश्वविद्यालय, अपने परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने छात्रों को जीवन में जिज्ञासा, मौलिकता, नैतिकता, दूरदर्शिता और सहजता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मौलिकता का एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राज कुमार की उपलब्धि को उजागर किया, जिन्हें कैंसर अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित विजिटर कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रतिष्ठित विजिटर अवॉर्ड प्रदान किया गया।
राजभवन में राष्ट्रपति के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति 12 मार्च को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के 72वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान करेंगी।
सौजन्य : अमर उजाला
test