मोहन भागवत ने कहा कि पहले लोग RSS के काम पर हँसते थे, पर अब समाज में इसकी स्वीकार्यता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि संघ की विचारधारा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुँच रही है और लोग स्वयंसेवकों के सेवा कार्यों से प्रभावित हो रहे हैं। भागवत ने समाज में सकारात्मक बदलाव का श्रेय संघ को दिया और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
17 नवम्बर, 2025 – जयपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा, पहले लोग संघ के काम पर हंसते थे। हेडगेवार पर भी हंसते थे कि ऐसे बच्चे को लेकर यह राष्ट्र निर्माण करने चले हैं। इस तरह का उपहास होता था। विचार भी अमान्य था। अब समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है। संघ का काम चर्चा और समाज के स्नेह का विषय बना हुआ है।
भागवत ने कहा, संघ ऐसे ही समझ में नहीं आता है। इसे समझने के लिए प्रत्यक्ष अनुभूति की आवश्यकता होती है, जो संघ के प्रत्यक्ष आने के बाद ही प्राप्त हो सकती है। भागवत रविवार को जयपुर में राजस्थान के दिवंगत प्रचारकों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित ग्रंथ ”और यह जीवन समर्पित ”के विमोचन समारोह में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कई लोगों ने संघ की स्पर्धा में शाखाएं चलाने का उपक्रम किया। लेकिन, 15 दिन से ज्यादा किसी की शाखा नहीं चली। संघ की शाखा एक सौ साल से चल रही है और आगे बढ़ रही है, क्योंकि संघ स्वयंसेवकों के भाव-बल और जीवन बल पर चलता है।
डॉ. भागवत बोले कि संघ स्वयंसेवकों के भाव बल और जीवन बल से ही चलता है। मानसिकता से हर स्वयंसेवक प्रचारक हो जाता है। संघ अर्थात हम लोग स्वयंसेवक हैं। पहले यह कहा जाता था कि हिंदू संगठन मेंढ़क तोलने जैसी बात है, हो ही नहीं सकता।
हिंदू को काहे जगा रहे हो, मृत जाति है। अब डंके बज रहे हैं कि संघ के स्वयंसेवकों एवं प्रचारकों ने क्या-क्या किया है। पहले प्रचारक बनना मतलब अंधेरे में कूदना था, लेकिन एक भाव था,मेरी भारत माता के लिए मैं न करूं तो कौन करेगा। उस समय प्रचारक निकले और देशभर में गए।
https://www.jagran.com/news/national-rss-acceptance-grows-in-society-40041570.html
‘सनातन विचार ही एकात्म मानव दर्शन है’, ; मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि सबका हित साधते हुए अपना विकास करना, यह वर्तमान समय की आवश्यकता है। पूरे विश्व में अनेक बार आर्थिक उठापटक होती है। लेकिन, भारत पर इसका असर सबसे कम होता है, क्योंकि भारत के अर्थतंत्र का आधार यहां की परिवार व्यवस्था है।
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक डॉ.मोहन भागवत ने कहा है कि सबका हित साधते हुए अपना विकास करना, यह वर्तमान समय की आवश्यकता है। पूरे विश्व में अनेक बार आर्थिक उठापटक होती है। लेकिन, भारत पर इसका असर सबसे कम होता है, क्योंकि भारत के अर्थतंत्र का आधार यहां की परिवार व्यवस्था है।
उन्होंने कहा,सनातन विचार ही एकात्म मानव दर्शन है। इस एकात्म मानव दर्शन में अतिवाद नहीं है। डॉ. भागवत शनिवार को एकात्म मानवदर्शन अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान की ओर से ” वर्तमान वैश्विक दृश्य एवं एकात्म मानवदर्शन ” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाघ्याय ने देश,काल एवं स्थिति के अनुसार एकात्मक मानव दर्शन का नया नाम लोगों के समक्ष रखा है। 60 वर्ष बाद भी वर्तमान समय में यह एकात्मक मानव दर्शन पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है। एकात्मक मानव दर्शन को एक शब्द में समझना है तो वह शब्द धर्म है। इस धर्म का अर्थ रिलिजन,मत,पंथ और संप्रदाय नहीं है। इस धर्म का तात्पर्य गंतव्य से है। सब की धारणा करने वाला धर्म है। धर्म में अनुशासन चाहिए। वर्तमान समय में दुनिया को इसी एकात्म मानव दर्शन के धर्म से चलना होगा।
संघ प्रमुख ने कहा कि वैश्विक स्तर पर केवल चार प्रतिशत जनसंख्या 80 प्रतिशत संसाधनों का उपयोग कर रही है। विकसित एवं अविकसित में भेद बढ़ रहा है।
दैनिक जागरण