मोगा में प्लास्टिक डोर पर प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे बिक्री जारी है। शिव सेना हिंदुस्तान ने प्रशासन से इस पर सख्ती से पाबंदी लगाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यह डोर पक्षियों और बच्चों दोनों के लिए खतरनाक है, और प्रशासन की ढिलाई के कारण दुकानदार भारी मात्रा में इसका भंडारण कर रहे हैं। उन्होंने दुकानदारों से ऐसा न करने की अपील की है।
06 दिसम्बर, 2025 – मोगा : जिला पुलिस प्रशासन की ओर से भले ही प्लास्टिक डोर पर प्रतिबंध लगाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी प्लास्टिक डोर की डोर का कारोबार चोरी छिपे हो रहा है।
शिव सेना हिंदोस्तान ने प्रशासन से प्लास्टिक डोर पर सख्ती से पाबंदी लगाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में शिव सेना हिंदोस्तान के पंजाब उपप्रमुख राम बचन राय व महिला विंग की प्रधान मनदीप शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक की डोर परिदों के पर तक काट देती है।
छोटे-छोटे बच्चे पतंगबाजी के चक्कर में लोग अपने गले कटवा लेते हैं। प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई नहीं होने के चलते दुकानदार अपने पास बड़ी मात्रा में प्लास्टिक डोर स्टोर किए हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा हर साल जांच करते प्लास्टिक डोर बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जाती है लेकिन लोग आसानी से छूट जाते है। उन्होंने दुकानदारों को प्लास्टिक डोर स्टोर न करने की अपील की।
दैनिक जागरण