ओसवाल पोलीपैक के मालिक सुनील जैन के बेटे ने बताया कि उनके पिता फैक्टरी के बाहर कार में ही बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे उसी दौरान वारदात हुई।
25 फरवरी, 2026 – लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देश-विदेश में जगह-जगह उद्योगपतियों को राज्य में निवेश का न्यौता दे रहे हैं और उन्हें तरह-तरह के सब्जबाग दिखाए जा रहे हैं परंतु हालात ऐसे हैं कि राज्य में छोटे कारोबारियों की तो दूर बड़े उद्योगपति व व्यवसायी भी सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार को लुधियाना में लुटेरों ने एक विख्यात उद्योगपति से दिनदिहाड़े दो लाख रुपये लूट लिए।
जानकारी के अनुसार,चीमा चौक स्थित आरके रोड पर बाइक सवार दो लुटेरों ने ओसवाल पोलीपैक के मालिक से पिस्तौल के बल पर सवा दो लाख रुपये की नकदी लूट ली। उनकी फैक्टरी के बाहर ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। जब तक कोई कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए थे। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ओसवाल पोलीपैक के मालिक सुनील जैन के बेटे सौरव जैन ने बताया कि उनके पिता फैक्टरी के बाहर कार में ही बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। सी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने गाड़ी की विंडो एकदम से खोल दी और जांघ पर पिस्तौल रख दी। इसके बाद घबराए सुनील जैन ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की। टेरे से हल्की हाथापाई के दौरान उनके सवा दो लाख रुपये गिर गए और आरोपी पैसे लेकर फरार हो गए।
पांचजन्य