ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਇਰਾਨ-ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਸੰਕਟ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਖਾੜੀ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 75085-60065 ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਾੜੀ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਪੰਜਾਬੀ ਜਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਇਸ ਨੰਬਰ…
03 ਮਾਰਚ, 2026 – ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ : ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਇਰਾਨ-ਇਜ਼ਰਾਈਲ ਸੰਕਟ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਖਾੜੀ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 75085-60065 ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖਾੜੀ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਫਸੇ ਪੰਜਾਬੀ ਜਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਇਸ ਨੰਬਰ ’ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਪਾਰਟੀ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਵਾਪਸ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕਰੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਸਬੰਧਤ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤੀ ਸਫਾਰਤਖਾਨਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਾਂਗਰਸ ’ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ‘ਆਪ’ ਦੀ ‘ਬੀ’ ਟੀਮ ਵਜੋਂ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਨਾਕਾਮੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਬੋਲਣ ਦੀ ਹਿੰਮਤ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਹੀ।
ਪੰਜਾਬੀ ਟ੍ਰਿਬਯੂਨ
खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए BJP ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, सुनील जाखड़ बोले- सभी को सुरक्षित लाने का करेंगे प्रयास
पंजाब भाजपा ने ईरान-इजराइल-अमेरिका संकट के कारण खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 75085-60065 जारी किया है।
03 मार्च, 2026 – चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी ने ईरान–इजराइल–अमेरिका संकट के मद्देनजर खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि हेल्पलाइन नंबर 75085-60065 पर खाड़ी देशों में बिगड़े हालात के कारण फंसे पंजाबी या उनके यहां मौजूद पारिवारिक सदस्य संपर्क कर सकते हैं। पार्टी केंद्र सरकार की मदद से ऐसे लोगों तक हर प्रकार की सहायता पहुंचाने या उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पहले ही इन देशों में स्थित हमारे दूतावासों को निर्देश दिए हैं कि वहां रह रहे भारतीयों की हर तरह से मदद की जाए और उन्हें आवश्यक जानकारी, सूचना और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। सरकार इस संबंध में सभी उपयुक्त कदम उठाएगी।
दूसरी ओर, कांग्रेस पर बात करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक अदृश्य गठबंधन में हैं और कांग्रेस, आप की ‘बी टीम’ की तरह काम कर रही है। आज राज्य के लोग आप सरकार की नीतियों से बेहद दुखी हैं, राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे खराब स्तर पर है। नशा बेल की तरह फैल रहा है, लेकिन कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मुंह खोलने की भी हिम्मत नहीं कर रहे।
उन्होंने कहा कि यहां तक कि बरनाला रैली में आए राहुल गांधी ने भी आप सरकार के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला, जबकि मुख्य विपक्षी दल होने के नाते यह पार्टी का नैतिक दायित्व था कि वह जनता के मुद्दे उठाए।
इसी तरह, राहुल गांधी द्वारा सार्वजनिक रूप से पंजाब की नेतृत्व टीम को अपमानित किए जाने पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि जो बात अंदर बैठकर समझाई जा सकती थी, उसके लिए अगर राहुल को रैली करनी पड़ी, जो इस बात का प्रमाण है कि राहुल गांधी अब पार्टी पर अपना प्रभाव खो चुके हैं।
खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने वाले कांग्रेसी अब किस मुंह से जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत द्वारा किए गए किसी भी समझौते से पंजाब के किसानों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।
दैनिक जागरण