शीशमहल और चंडीगढ़ की गुप्त कोठी में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा
नवीन जयहिंद ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली पार्टी आज खुद सवालों के घेरे में है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि वे संदिग्ध गतिविधियों पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं?
09 अप्रैल, 2026 – चंडीगढ़: जयहिंद सेना प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयहिंद ने राघव चड्ढा की हालिया गतिविधियों और केजरीवाल की कार्यप्रणाली को लेकर पर्दे के पीछे हुई एक बड़ी डील और सारा विवाद पैसे का बताया है। नवीन जयहिंद ने राघव चड्ढा की विदेश यात्राओं और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा पार्टी में मैनेजर की भूमिका निभा रहे थे और राजनीति को व्यापार बना दिया गया।
आम आदमी पार्टी पर लगाए आरोप
जयहिंद ने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा केजरीवाल के मालदार के राजदार है। आम आदमी पार्टी अब आम लोगों की नहीं, बल्कि खास व्यापारी ओर ‘डीलरों’ की पार्टी बन गई है। उन्होंने राघव चड्ढा को केजरीवाल का ‘डीलिंग एजेंट’ बताया और अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा के बीच पैसे के इधर उधर करने के मामले को विवाद की जड़ बताया। जयहिंद ने बताया कि दिल्ली और पंजाब से उगाही का जो माल सिंगापुर भेजना था वो माल सिंगापुर की बजाए इंग्लैंड भेज दिया गया था। इसकी वजह से राघव चड्ढा को दिल्ली के शीशमहल कोठी में और चंडीगढ़ की गुप्त कोठी में मुर्गा बनाकर 2 बार राघव चड्ढा को पीटा गया।
सच्चाई को जनता के सामने लाएंगे: जयहिंद
जयहिंद ने कहा कि सच्चाई को जनता के सामने लाएंगे जयहिंद ने चेतावनी दी कि वे जल्द ही इन डीलिंग्स से जुड़े दस्तावेजी सबूत सार्वजनिक करेंगे और ‘आप’ के असली चेहरे को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन की कोख से पैदा हुई पार्टी नहीं, बल्कि अब डीलिंग की कोख से चल रही दुकान बन गई है। अगर केजरीवाल और राघव चड्ढा ईमानदार है तो दोनों का नार्को टेस्ट होना चाहिए।
भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली पार्टी आज खुद सवालों के घेरे में है। अरविंद केजरीवाल संदिग्ध गतिविधियों पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं ?
नवीन जयहिंद
हरियाणा के हितों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा
जयहिंद ने कहा कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं औरहरियाणा के हितों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। राघव चड्ढा को जनता के सामने आकर इन आरोपों का जवाब देना चाहिए क्योंकि जब उन्हीं की पार्टी की एक महिला सांसद पिटाई की सारी बातें देश को बता सकती है तो राघव चड्ढा को भी हिम्मत दिखानी चाहिए और सारी सच्चाई देश को बतानी चाहिए।
नवभारत टाइम्स