Harbhajan Singh Security: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ आप से बगावत करने वाले पूर्व क्रिक्रेटर हरभजन सिंह अब केंद्रीय सुरक्षा के साए में रहेंगे। पंजाब सरकार द्वार सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद केंद्र सरकार ने सुरक्षा दी है। बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके घर पर गद्दार प्रोटेस्ट सामने आया था।
28 अप्रैल, 2026 – चंडीगढ़/नई दिल्ली: एक वक्त पर आम आदमी पार्टी के पोस्टर ब्वॉय रहे राघव चड्ढा के साथ बगावत करने वाले पूर्व क्रिकेटर हरभजन अब CRPF कमांडो की सुरक्षा में रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार द्वारा जेड प्लान की सिक्योरिटी वापस लिए जाने के बाद लिया है। हरभजन सिंह अब दिल्ली और पंजाब में CRPF कमांडो की सुरक्षा में रहेंगे। पंजाब सरकार ने शनिवार को हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली थी। आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद पंजाब के जालंधर स्थित घर पर विरोध प्रदर्शन सामने आए थे।
दीवारों पर लिखा गया था ‘गद्दार’
हरभजन के घर की बाहरी दीवार पर स्प्रे पेंट से ‘गद्दार’ (देशद्रोही) शब्द लिख दिया गया था। पंजाब में आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दो अन्य राज्यसभा सदस्यों – अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों के बाहर भी इसी तरह के प्रदर्शन किए गए। राघव चड्ढा की सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने पहले ही वापस ले ली थी। इसके बाद उन्हें भी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सुरक्षा दी थी। राज्य सभा में पार्टी क उप नेता के तौर पर पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा को जेड प्लस की सुरक्षा दी हुई थी।
पंजाब के छह सांसदों ने छोड़ी है आप
पंजाब के छह आप सांसदों ने आप छोड़ी हैं। इनमें संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और राघव चड्ढा शामिल हैं। इनके अलावा स्वाति मालीवाल दिल्ली से राज्यसभा की सदस्य हैं। इन सभी नेताओं की बगावत के बाद आप ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए गद्दार बताया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन सातों नेताओं को गद्दार बताते हुए कहा था कि जनता माफ नहीं करेगी।
राघव चड्ढा को कितनी सुरक्षा मिली है?
केंद्र सरकार ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। CRPF द्वारा दिल्ली और पंजाब में सुरक्षा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने यह निर्णय इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के बाद लिया था, जिसमें उन्हें 20 से अधिक सुरक्षाकर्मी और सशस्त्र कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे। इसमें एक एस्कॉर्ट कार, आधुनिक हथियारों से लैस कमांडो और 24 घंटे सुरक्षा का घेरा शामिल है।
नवभारत टाइम्स