राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले पिछले दिनों जर्मनी के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बर्लिन में जर्मनी के प्रमुख नीति-निर्माण संस्थानों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और भारतीय प्रवासी समुदाय से भी संवाद किया।
07 मई, 2026 – बर्लिन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले पिछले दिनों जर्मनी के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बर्लिन में जर्मनी के प्रमुख नीति-निर्माण संस्थानों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और भारतीय प्रवासी समुदाय से भी संवाद किया।
उन्होंने जर्मनी के प्रमुख संस्थानों, स्टिफ्टुंग विसेनशाफ्ट उंड पॉलिटिक (जर्मन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल एंड सिक्योरिटी अफेयर्स), कोनराड-एडेनॉयर-स्टिफ्टुंग (कोनराड एडेनॉयर फाउंडेशन) और बर्लिन के अभिगोर्डनेटेनहाउस (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) से जुड़े सदस्यों, के साथ भी चर्चाएं कीं।
इस दौरान जर्मनी में भारतीय समुदाय की अहम भूमिका पर भी बात हुई। दत्ता जी ने जर्मन प्रतिनिधियों को भविष्य में भारत आकर इस संवाद को आगे बढ़ाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा “अगले 100 वर्षों के लिए रा. स्व. संघ का लक्ष्य परिवार से लेकर समाज और पर्यावरण तक हर स्तर पर टिकाऊ समाज के निर्माण में योगदान देना है, जो साझा सार्वभौमिक मूल्यों पर आधारित हो।”
उन्होंने कहा,“जर्मनी में रह रहे भारतीयों की जिम्मेदारी है कि वे वहां के सामाजिक और आर्थिक जीवन में सकारात्मक योगदान दें। ” उन्होंने रा. स्व. संघ को दुनिया के बड़े स्वयंसेवक-आधारित संगठनों में से एक बताते हुए शिक्षा, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों में उसके योगदान को बताया।
प्रवास के दौरान उन्होंने बर्लिन में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को भी संबोधित तिकया। इसमें 200 से अधिक भारतीय मूल के लोग शामिल हुए। यह कार्यक्रम रा. स्व. संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित किया गया था।
Panchjanya