• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

रंगीले पंजाब की हवा में कौन घोल रहा बारूद की गंध

May 7, 2026 By News Bureau

Share

किसकी साजिश? सुरक्षा एजेंसियां की चिंता बढ़ी

प्रतीत होता है कि रंगले पंजाब की हवा में एक बार फिर बारूद की गंध घोलने की साजिश रची जा रही है।

07 मई, 2026 – चंडीगढ़ : गीत संगीत, जीवंत संस्कृति वाले पंजाब की खूबसूरत विरासत धमाकों के घटनाक्रमों से दरक रही है। प्रतीत होता है कि रंगले पंजाब की हवा में एक बार फिर बारूद की गंध घोलने की साजिश रची जा रही है। इस पर संतोष कर सकते हैं कि अभी तक किसी भी घटनाक्रम में बड़े जानमाल की क्षति नहीं हुई, पर भय का वातावरण अवश्य व्याप्त हुआ है।

19 महीने में 24 विस्फोट की घटनाएं

गुरुओं की भूमि को पहले भी इसी तरह की साजिश के बूते दहलाने का काम हुआ था और बड़े प्रयासों के बाद उस पर अंकुश लगा था। एकबार फिर उसी तरह की छटपटाहट दिख रही है। तीजा सामने है कि ताजा घटनाक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर दौरे से चंद घंटे पहले हुआ। धमाका 5 मई 2026 को बीएसएफ मुख्यालय के बाहर एक जोरदार विस्फोट हुआ। पंजाब में इस घटना सहित करीब 19 माह के बीच 24 घटनाक्रम सामने आ चुके हैं। अमृतसर-जालंधर में कल रात दो जोरदार धमाके हुए हैं।

गुरुदासपुर में BJP नेता के शोरूम के बाहर भी फेंका था ग्रेनेड  

इनमें ग्रेनेड फैंकने और धमाके सुर्खियों रहे हैं। पंजाब की आबोहवा में बारुद की घुलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ी है। जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। धमाके से पहले दुपहर को ही आतंकी वारदात का अलर्ट आ चुका था। इससे पहले राजपुरा शंभू रेल खंड पर ट्रैक उड़ाने की कोशिश और एक की मौत हो चुकी है। गुरदासपुर में भाजपा नेता के शोरूम के बाहर ग्रेनेड फेंकने की घटना ने भी सुरक्षा तंत्र को अलर्ट पर ला दिया था।

पंजाब में हिंदूवादी संगठनों को भी बनाया गया निशाना

सितंबर 2024 से अप्रैल 2026 तक पंजाब और चंडीगढ़ में ग्रेनेड और विस्फोटकों से जुड़ी करीब 22 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें पुलिस चौकियां, थाने, चेक पोस्ट, हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक नेता, धार्मिक स्थल और निजी मकान तक निशाने पर रहे। यही वजह है कि अब इन घटनाओं को अलग अलग घटनाएं नहीं, बल्कि एक सुनियोजित तौर पर देखा जा रहा है। सबसे पहले सुरक्षा ठिकानों को निशाना बनाया गया। दिसंबर 2024 में अमृतसर, गुरदासपुर, बटाला और मजीठा में लगातार पुलिस चौकियों और थानों पर ग्रेनेड हमले हुए। कहीं ग्रेनेड फटा, तो कहीं पिन नहीं निकलने या तकनीकी वजह से बड़ा नुकसान टल गया। इसके बाद 2025 में हमलों का दायरा बदल गया। अमृतसर में मंदिर को निशाना बनाया गया। जालंधर में भाजपा नेता के घर और एक यूट्यूबर के मकान पर हमला हुआ। इससे साफ संकेत मिला कि हमलावर सिर्फ सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती नहीं दे रहे, बल्कि समाज में डर और अस्थिरता का माहौल बनाना चाहते हैं।

विदेश में बैठा खलिस्तानी नेटवर्क स्थानीय युवाओं को रहा है बहला

2025 के आखिर और 2026 में घटनाओं का दूसरा पहलू सामने आया। कई जगहों पर ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद हुए। अमृतसर और फिरोजपुर में संयुक्त अभियानों के दौरान पाकिस्तान निर्मित ग्रेनेड मिलने की बात सामने आई। जनवरी 2026 में एजेंसियों की छापेमारी में विस्फोटक सामग्री मिली। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को राजपुरा शंभू रेल खंड पर धमाके ने खतरे को और गंभीर बना दिया। जांच में सामने आया कि रेल ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। इस मामले में तरनतारन निवासी जगरूप सिंह की मौत हुई और चार संदिग्ध गिरफ्तार किए गए। शुरुआती जांच में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेश में बैठे खालिस्तानी नेटवर्क से कनेक्शन की आशंका जताई गई।

इन घटनाओं का सबसे गंभीर पहलू यह है कि हमलों का तरीका छोटा जरूर है, लेकिन निशाने बेहद संवेदनशील चुने हैं। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि छोटे हमलों के जरिये सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियां परखी जा रही हैं। यह भी संभावना है कि स्थानीय युवाओं का इस्तेमाल कर मॉड्यूल तैयार किए जा रहे हों और इनके असली हैंडलर सीमा पार या विदेश में बैठे हों। पंजाब पहले भी आतंकवाद और अलगाववाद का दौर देख चुका है। अस्सी और नब्बे के दशक की हिंसा के बाद लंबे समय में हालात सामान्य हुए थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में विदेशों से अलगाववादी बयानबाजी, सोशल मीडिया प्रचार, ड्रोन के जरिये हथियार सप्लाई और छोटे मॉड्यूल की सक्रियता लगातार सामने आती रही है। मौजूदा घटनाएं उसी कड़ी का नया रूप मानी जा रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ये घटनाएं सिर्फ चेतावनी हैं या किसी बड़े खतरे की घंटी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां लगातार छापेमारी और निगरानी कर रही हैं। कई संदिग्ध पकड़े गए हैं, लेकिन असली चुनौती पूरे नेटवर्क और उसके मास्टरमाइंड तक पहुंचने की है। इन घटनाओं को अगर हल्के में लिया गया, तो पंजाब के अमन चैन के लिए ठीक नहीं होगा।

पांचजन्य


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

Tarun Chugh serves defamation notice on Bhagwant Mann for blaming BJP for twin blasts in Punjab

May 7, 2026 By News Bureau

ਧਮਕੀਆਂ ਨੇ ਉਡਾਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਦੀ ਨੀਂਦ !

May 7, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • Kohli and Jadeja’s ex-U19 teammate Amanpreet Singh Gill dies at 36
  • Tarun Chugh serves defamation notice on Bhagwant Mann for blaming BJP for twin blasts in Punjab
  • ਧਮਕੀਆਂ ਨੇ ਉਡਾਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਦੀ ਨੀਂਦ !
  • Punjab : ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਹੀ ਸਨਅਤ
  • ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਅਣਮਿੱਥੇ ਸਮੇਂ ਲਈ ਹੜਤਾਲ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive