18 मई, 2026 – अमृतसर : आग लगाने वाले किसान काहलों फार्म पर कार्रवाई को लेकर बलकलां पुलिस चौकी पहुंचे। पीड़ित परिवारों को पुलिस ने कार्रवाई के बजाय मौके पर आने का कहकर वापस भेज दिया।
मजीठा रोड स्थित गांव पंडोरी वडैच में एक किसान की ओर से खेतों में लगाई आग के कारण 10 के करीब झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हालांकि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन लोगों का सामान आग की चपेट में आने से राख हो गया।
राहगीरों ने मौके पर ही आग की बढ़ती लपटों को देख दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित रतनाराम काशी ने कहा कि पिछले 10-15 साल से झुग्गियां में रह रहे हैं, आग के कारण उनका आशियाना ही उजड़ गया।
उधर, आग लगाने वाले किसान काहलों फार्म पर कार्रवाई को लेकर बलकलां पुलिस चौकी पहुंचे। पीड़ित परिवारों को पुलिस ने कार्रवाई के बजाय मौके पर आने का कहकर वापस भेज दिया। इस कारण मजबूर झुग्गी वालों ने दोपहर तीन बजे सड़क जाम कर दी। इसके बाद गांव पंडोरी वडैच के सरपंच मंगबीर सिंह ने पुलिस बुलाकर पीड़ित झुग्गी वालों को इंसाफ दिलवाने का आश्वासन दिया और सड़क का रास्ता खुलवाया।
अमर उजाला