International Yoga Day 2026 : ’50 की उम्र में भी 30 साल जितनी ऊर्जा होनी चाहिए’ ; पीएम मोदी
22 जून, 2026 – नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजधानी में योग दिवस पर पीएम मोदी मौजूद रहे। उन्होंने योग की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि हमरा शरीर 50 साल की उम्र में भी 30 साल के युवा की तरह ऊर्जावान होना चाहिए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि योग हमारे शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। यह हमारे एनर्जी लेवल को बनाए रखता है। यह हमें शांत और तनाव-मुक्त जीवन जीने में भी मदद करता है। नियमित अभ्यास से योग हमें जीवन भर अपने शरीर और मन को समझने और सीखने वाला बनाता है।
उम्र बढ़ने से इंसान की क्षमता कम न हो, योग दिवस पर कोलकाता में बोले पीएम मोदी
कोलकाता में पीएम मोदी ने कहा कि जब हम हेल्दी एजिंग (उम्र बढ़ने के साथ सेहतमंद रहने) के लिए योग की बात करते हैं,तो इसका मतलब है कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर सकते हैं कि उम्र बढ़ने से इंसान की क्षमता कम न हो। योग इंसान को लगातार आगे बढ़ने और विकास करने में मदद कर सकता है। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 40 की उम्र में हम 20 की उम्र की तुलना में ज्यादा लचीले हों। हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 50 की उम्र में हम 30 की उम्र की तुलना में ज्यादा ऊर्जावान हों। योग हमारे शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। यह हमारे एनर्जी लेवल को बनाए रखता है। यह हमें शांत और तनाव-मुक्त जीवन जीने में भी मदद करता है। नियमित अभ्यास से योग हमें जीवन भर अपने शरीर और मन को समझने और सीखने वाला बनाता है। हम अपने बारे में जितना ज्यादा जानेंगे, खुद को उतना ही बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। इसीलिए ‘हेल्दी एजिंग के लिए योग’ थीम को सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं, बल्कि सभी उम्र के लोगों के लिए देखा जाना चाहिए।
Yoga Day 2026: योग सबको जोड़ता है, सबको एक साथ लाता है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरा देश और दुनिया आपस में जुड़े हुए लगते हैं। यही योग की शक्ति है। योग सबको जोड़ता है, सबको एक साथ लाता है। इस मौके पर, मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया और पूरे मानव समुदाय को दिल से बधाई देता हूं। आज, योग दिवस पर, मैं बंगाल के लोगों की उस सफाई मुहिम के लिए खास तौर पर तारीफ करना चाहता हूँ जो चलाई गई है। यह एक शानदार पहल है।
‘हम सभी पीएम मोदी के आभारी हैं’, देशभर में मंत्री-मुख्यमंत्रियों ने किया योग, नागरिकों को दिया फिटनेस का मैसेज
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के रेड रोड से देश का नेतृत्व किया और योग को विश्व को जोड़ने वाली शक्ति बताया। दिल्ली सहित देशभर में योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें ओम बिरला, जेपी नड्डा, एस. जयशंकर, धर्मेंद्र प्रधान, विजेंद्र गुप्ता और अन्य नेताओं ने भाग लिया। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में हजारों लोगों संग योगाभ्यास किया।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व और पूरा देश एक-दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है और यही तो योग की ताकत है। योग सबको जोड़ता है।
देशभर में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण का मैसेज दिया।
जहां सांसें भी जम जाती हैं… वहां योग करते दिखे भारतीय सेना के ‘चार पैरों वाले योद्धा’, सियाचिन से आई तस्वीरों ने जीता दिल
नई दिल्ली: योग दिवस पर दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर एक अलग ही सीना चौड़ा करने वाली तस्वीर देखने को मिली। चारों ओर बर्फ की सफेद चादर, हड्डियां जमा देने वाली ठंड, माइनस तापमान और सन्नाटे के बीच भारतीय सेना के ‘सियाचिन स्निफर्स’ यानी चार पैरों वाले जांबाज योद्धा अपने हैंडलर्स के साथ योग करते नजर आए। यह सिर्फ योग का अभ्यास नहीं था, बल्कि यह संदेश था कि हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, आत्मबल और अनुशासन सबसे बड़ी ताकत होते हैं।
सियाचिन में तैनात सैनिक और सेना के प्रशिक्षित डॉग्स हर दिन बर्फीले तूफानों, ऑक्सीजन की कमी और माइनस से कई डिग्री नीचे तापमान जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करते हैं। ऐसे माहौल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विशेष योग सत्र ने दिखाया कि मानसिक एकाग्रता, शारीरिक संतुलन और धैर्य केवल युद्धभूमि में ही नहीं, बल्कि जीवन के हर कठिन मोड़ पर सबसे बड़े हथियार हैं। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की ओर से शेयर की गई इस पहल ने सैनिकों और उनके चार पैरों वाले साथियों के अटूट तालमेल को भी दुनिया के सामने रखा।
योग दिवस पर भारतीय नौसेना का अनूठा प्रदर्शन, पानी के अंदर योग मुद्राएं कर दिखाई अनुशासन-एकाग्रता की ताकत
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय नौसेना के INS सतवाहन में अंडरवॉटर योग सत्र आयोजित किया गया। 40 नौसैनिकों ने पानी के भीतर विभिन्न योग मुद्राएं कर श्वास नियंत्रण, अनुशासन, एकाग्रता और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया। लेफ्टिनेंट कमांडर आरुष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस पहल ने शारीरिक फिटनेस, मानसिक दृढ़ता और परिचालन तत्परता का संदेश दिया।
नई दिल्ली: देशभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। तीनों भारतीय सेनाओं ने भी योग कार्यक्रम आयोजित किए, लेकिन भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में योग का एक अनोखा प्रदर्शन किया। INS सतवाहन में शनिवार को एक अनूठे अंडरवॉटर योग (पानी के भीतर योग) सत्र का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में यूनिट के 40 कर्मियों ने भाग लिया और पानी की सतह के नीचे कई योगासन कर अपनी एकाग्रता, श्वास नियंत्रण, सहनशक्ति और मानसिक संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया।
भारतीय नौसेना के अनुसार, इस कार्यक्रम का संचालन नौसेना के ही योग विशेषज्ञों ने किया और इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर आरुष शर्मा ने किया। यह कार्यक्रम भारतीय नौसेना की स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता तथा फिटनेस के क्षेत्र में नवाचार को अपनाने के संकल्प का प्रतीक बना। साथ ही यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मोटो -‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’को भी मजबूत करता है।
नवभारत टाइम्स