• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

कनाडा से चार पंजाबी युवा निर्वासित

September 16, 2026 By News Bureau

Share

जबरन वसूली और संगठित अपराध में शामिल होने का आरोप

16 सितंबर, 2026 – हलवारा/लुधियाना : पंजाब में अनेक परिवार बच्चों को विदेश भेजने के लिए जमीन-जायदाद तक बेच देते हैं। ऐसे में कनाडा की यह कार्रवाई अभिभावकों के लिए भी चेतावनी है। विदेश पहुंचने के बाद युवा किन लोगों के संपर्क में हैं, किस तरह का काम कर रहे हैं और किस संगत में उठ-बैठ रहे हैं, इस पर नजर रखना जरूरी है।

कनाडा सीमा सेवा एजेंसी ने जबरन वसूली और संगठित आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में पंजाब के पलविंदर सिंह, जसमेर सिंह, अमितोज बाजवा और साहिबजोत सिंह को कनाडा से निर्वासित किया है।

कनाडाई अधिकारियों के मुताबिक चारों मामले आपराधिक संगठनों, गंभीर अपराध, हथियारों, गोलीबारी या जबरन वसूली से जुड़े हैं।

यह कार्रवाई किसी एक शहर तक सीमित नहीं है। कनाडा में जबरन वसूली के नेटवर्क को तोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सितंबर 2026 में अब तक 188 निष्कासन आदेश जारी किए गए और 111 विदेशी नागरिकों को कनाडा से बाहर किया जा चुका है । इनमें प्रशांत क्षेत्र में 91 आदेश जारी कर 58 लोगों को, प्रेयरी क्षेत्र में 47 आदेश जारी कर 30 लोगों को और ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में 50 आदेश जारी कर 23 लोगों को निर्वासित किया गया।

क्या है पूरा मामला 

पलविंदर सिंह को 2025 में जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी की घटना से संबंधित बताया गया है। कनाडा के आव्रजन एवं शरणार्थी बोर्ड ने उसे ऐसे आपराधिक संगठन की सदस्यता से जुड़ा पाया, जिसका संबंध जबरन वसूली से जुड़ी हिंसा से था। इसके बाद उसे कनाडा से निकाल दिया गया।

जसमेर सिंह के मामले में कनाडाई एजेंसी ने स्पष्ट रूप से बताया है कि उसे कनाडा में किसी व्यक्ति को जबरन कैद रखने के अपराध में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद आव्रजन एवं शरणार्थी संरक्षण अधिनियम के तहत गंभीर आपराधिकता के आधार पर उसे कनाडा में रहने के लिए अयोग्य पाया गया और निर्वासन आदेश लागू किया गया।

अमितोज बाजवा को ऐसे संगठन की सदस्यता के आधार पर कनाडा में रहने के लिए अयोग्य पाया गया जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। कनाडाई एजेंसी ने उसे हथियारों से संबंधित गतिविधियों और जबरन वसूली से जुड़ी गोलीबारी के मामले से भी जोड़ा है। इसके बाद उसे कनाडा से बाहर कर दिया गया।

साहिबजोत सिंह भी ऐसे आपराधिक संगठन से जुड़ा विदेशी नागरिक बताया गया है। कनाडाई आव्रजन बोर्ड के समक्ष उसने संगठन की आपराधिक गतिविधियों का हिस्सा रहे अपराधों को स्वीकार किया। इसके बाद उसे कनाडा से निर्वासित कर दिया गया।

पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता

इन मामलों का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि विदेश में भविष्य बनाने पहुंचे कुछ पंजाब के युवा कथित तौर पर ऐसे नेटवर्कों तक पहुंच रहे हैं, जिनकी गतिविधियों में जबरन वसूली, धमकी, हथियार और हिंसा शामिल हैं। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी का कहना है कि वह देशभर में कानून-प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर ऐसे विदेशी नागरिकों की पहचान और जांच कर रही है, जिनकी गतिविधियां सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं। कनाडा ने प्रशांत और प्रेयरी क्षेत्रों में अगस्त 2025 से जबरन वसूली से संभावित रूप से जुड़े मामलों की जांच के लिए विशेष संसाधन लगाए थे। नवंबर 2025 में इस अभियान को ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र तक भी बढ़ाया गया।

पंजाब के लिए यह घटनाक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में सक्रिय कई आपराधिक गिरोहों के तार विदेशों तक जुड़े होने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। कुछ ही दिन पहले पंजाब पुलिस ने मोल्दोवा से कथित गैंगस्टर अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को भारत वापस लाने में सफलता हासिल की। उसके खिलाफ पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों, हथियारों और गैरकानूनी गतिविधियों से जुड़े 21 मामले बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार उसके कथित अपराधों में लक्षित हत्याएं, जबरन वसूली और हथियारों की तस्करी भी शामिल है। इससे साफ है कि पंजाब में अपराध की दुनिया अब केवल स्थानीय गलियों तक सीमित नहीं रही। विदेशों में बैठे अपराधी गिरोह और भारत में मौजूद उनके कथित संपर्क एक-दूसरे से जुड़े होने के आरोपों की जांच लगातार सामने आ रही है।

कनाडा का संदेश साफ है, विदेशी नागरिक यदि संगठित अपराध और जबरन वसूली के नेटवर्क का हिस्सा पाए जाते हैं तो केवल गिरफ्तारी ही नहीं, देश से निष्कासन भी संभव है। पंजाब के उन युवाओं के लिए यह बड़ा सबक है जो विदेश में सुनहरे भविष्य का सपना लेकर जाते हैं।

अमर उजाला


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

Pakistan an Irrational State, Must Rein in its Army For Lasting Peace: Former IAF Chief BS Dhanoa

September 16, 2026 By News Bureau

ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਕਿਰਤ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਗੇ ਗਰਜੇ

September 16, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • Ludhiana Master Swimmers Make a Splash, Bag 5 Medals at National Championship
  • Pakistan an Irrational State, Must Rein in its Army For Lasting Peace: Former IAF Chief BS Dhanoa
  • ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਕਿਰਤ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਅੱਗੇ ਗਰਜੇ
  • ਭਗਤਾਂਵਾਲਾ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ’ਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਬੰਪਰ ਆਮਦ, ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਪੁਖਤਾ ਨਹੀਂ
  • ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਬਦਲ ਰਿਹਾ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦਾ ਰੂਟ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive