• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

दिवाली की आड़ में पंजाब में जमकर जली पराली

November 11, 2026 By News Bureau

Share

एक ही दिन में 1,152 घटनाएं; जहरीली हुई हवा

दिवाली पर पंजाब में पराली जलाने की 1,152 घटनाएं दर्ज हुईं। कई शहरों में AQI 500 तक पहुंचा। जानें जिलेवार आंकड़े और प्रशासन की कार्रवाई।

11 नवंबर, 2026 – चंडीगढ़ : पंजाब में दिवाली के दिन पराली जलाने की 1,152 घटनाएं सामने आई हैं, जो इस सीजन के दौरान एक दिन में दर्ज किए गए ऐसे मामलों की सबसे अधिक संख्या है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। यह पराली दिवाली की आड़ में जलाई गई है।

कुल घटनाएं 4459 हुईं

इसके साथ ही राज्य में पराली जलाने की कुल घटनाओं की संख्या रविवार को 4,459 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में अब तक पराली जलाने की सबसे अधिक 654 घटनाएं तरनतारन में दर्ज की गई हैं। ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि पराली जलाने से रोकने के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, नियमों को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों और जुर्माने के बावजूद इन घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई है।

पराली जलाने की जिलेवार घटनाएं

खेतों में आग लगने की घटनाओं पर वार्षिक निगरानी की अवधि 15 सितंबर से शुरू होती है। रविवार को संगरूर में पराली जलाने की सबसे अधिक 194 घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे इस सीजन में जिले के भीतर ऐसी घटनाओं की कुल संख्या बढक़र 488 हो गई है। वहीं फिरोजपुर में 157 नए मामले दर्ज होने से कुल संख्या 592 और बठिंडा में 132 नए मामले सामने आने से कुल संख्या 406 हो गई है। पटियाला में पराली जलाने के 92 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे जिले में इस सीजन की ऐसी घटनाओं की कुल संख्या बढक़र 288 हो गई है। इसके अलावा बरनाला में 91 और लुधियाना में 71 नई घटनाएं दर्ज की गईं।

केस भी दर्ज

आंकड़ों के अनुसार, कार्रवाई करने वाली एजेंसियों ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 (सरकारी कर्मचारी द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन) के तहत रविवार तक 884 एफआईआर दर्ज की थीं। पराली जलाने के 1,228 मामलों में पर्यावरणीय मुआवजे के रूप में कुल 62 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 32 लाख रुपये से अधिक की वसूली की जा चुकी है।

अधिकारियों की बैठक में सख्ती के आदेश

हाल ही में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं की अत्यधिक संख्या का गंभीर संज्ञान लेते हुए 12 जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में पराली जलाने से रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की गई। आयोग ने निगरानी रखने और नियमों को लागू करवाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि निगरानी में चूक और पराली जलाने की घटनाओं को रोकने में विफल रहने पर नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

जहरीली हुई पंजाब की हवा

पराली और पटाखों के कारण पंजाब की हवा जहरीली हो गई है। लुधियाना और पटियाला का एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। लुधियाना का औसत एक्यूआई 306 दर्ज किया गया और अभी भी यह बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक दिवाली की रात अधिकतम 432 दर्ज किया गया, जबकि औसत एक्यूआई पिछले 24 घंटे में 242 रहा है। इसी तरह जालंधर में खतरनाक श्रेणी तक एक्यूआई पहुंच गया और अधिकतम एक्यूआई 500 दर्ज किया गया है जबकि शहर का औसत एक्यूआई 327 रहा है। रात 11 बजे से लेकर सुबह 7 बजे एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में ही रहा है।

इसी तरह खन्ना का एक्यूआई में दिवाली की रात अधिकतम 443 रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में शहर का औसत एक्यूआई 274 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों की मानें तो आगे धान की कटाई के साथ पराली जलाने के मामले भी जोर पकड़ेंगे। अगर स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में पंजाब में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

पांचजन्य


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

Ferozepur Teacher Turns Home into Museum, Makes it to Record Books

November 28, 2026 By News Bureau

Punjab Mining: ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਟਿੱਪਰਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜਾਈ ਮੁੜ ਵਧੀ

November 28, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • Proving Ability over Disability, Amritsar Shuttler Ranjit Singh Dreams Big, Makes it big
  • Ferozepur Teacher Turns Home into Museum, Makes it to Record Books
  • Punjab Mining: ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬ ਟਿੱਪਰਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜਾਈ ਮੁੜ ਵਧੀ
  • Punjab ਸਿਹਤ ਕ੍ਰਾਂਤੀ: ਮਾਨਸਾ ਵਿੱਚ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਨਾ ਪੁੱਜਣ ਕਾਰਨ ਰੇਹੜੀ ’ਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਆਂਦੀ ਲਾਸ਼
  • ਮੰਡੀ ਅਰਨੀਵਾਲਾ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਰਾਇਲ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਮਾਊਂਟਿਡ ਪੁਲਿਸ ‘ਚ ਵੱਡਾ ਮੁਕਾਮ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ।

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive