चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ एक हजार रुपये महिलाओं को देने के वादे को पूरा न कर पाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिला नेत्रियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने तब वॉटर कैनन चलाया जब वह विधानसभा की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही थी। उन्हें पानी की बौझारों द्वारा खदेड़ा गया।
22 मार्च, 2025 – चंडीगढ़ : महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ एक हजार रुपये महिलाओं को देने के वायदे को पूरा न कर पाने के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिला नेत्रियों पर चंडीगढ़ पुलिस ने तब वॉटर कैनन चलाया जब वह विधान सभा की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रही थी।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष गुरशरण कौर ने कहा कि आप सरकार 2022 के चुनावों से पहले किए गए वादे के अनुसार हर महिला को 1000 रुपये मासिक नकद सहायता देने से पीछे हट गई है। प्रदर्शन में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कांग्रेस महासचिव प्रभारी राजस्थान सुखजिंदर सिंह रंधावा और पार्टी के कई अन्य विधायक भी मौजूद थे।
‘आप सरकार भूली अपना वादा’
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आप को महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के अपने वादे को भूलने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि 36 महीने बीत चुके हैं और सरकार ने अभी तक महिलाओं को नकद सहायता प्रदान नहीं की है।
उन्होंने कहा कि यह पंजाब की महिलाओं के साथ स्पष्ट धोखा है, जिन्हें आप ने ठगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न केवल आप सरकार को 1000 रुपये प्रति माह देने के लिए मजबूर करेगी, बल्कि वह प्रत्येक महिला के लिए 36,000 रुपये का बकाया भुगतान भी मांगेगी। वड़िंग ने कांग्रेस पार्टी की मांग दोहराई कि पंजाब विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए।
सौजन्य : दैनिक जागरण
test