• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

AI तकनीक से बदलेगी हाइड्रोपोनिक खेती की सूरत

February 17, 2026 By News Bureau

Share

होगा 3 गुना अधिक उत्पादन

कर्नाटक के एक उद्यमी विवेक राज, जिनकी फसल सूखे से बर्बाद हुई थी, अब AI-सक्षम हाइड्रोपोनिक खेती में ₹214 करोड़ का निवेश कर रहे हैं। मैंगलोर की पनामा हाइड्रो-एक्स ने 146 करोड़ रुपए के शोध के बाद चार पेटेंटेड AI तकनीक विकसित की हैं। यह तकनीक फसल रोगों का पता लगाती है और उत्पादन तीन गुना बढ़ाती है।

17 फरवरी, 2026 – नई दिल्ली : देश के एक उद्यमी जिनकी एक दशक पहले सूखे के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई थी, अब कर्नाटक में महंगे मसाले और औषधीय पौधे उगाने के लिए AI से लैस हाइड्रोपोनिक खेती में 214 करोड़ रुपये निवेश कर रहे हैं।

हाइड्रोपोनिक खेती का मतलब बिना मिट्टी के, केवल पानी और पोषक तत्वों के घोल का उपयोग करके पौधे उगाना है। इस तकनीक में पानी में आवश्यक खनिजों को मिलाकर सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाया जाता है, जिससे पौधे तेजी से बढ़ते हैं।

मैंगलोर की पनामा हाइड्रो-एक्स के संस्थापक और सीईओ विवेक राज ने कहा कि कंपनी ने कई वर्षों तक शोध एवं विकास पर 146 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद चार पेटेंट वाली AI प्रौद्योगिकी विकसित की हैं।

AI इंपैक्ट समिट के लिए यहां आए राज ने एक साक्षात्कार में बताया कि इस प्रौद्योगिकी में ऐसे प्रणाली शामिल हैं जो फसल की बीमारियों का प्रत्यक्ष लक्षण दिखने से पहले पता लगा सकती है और प्रकाश संश्लेषण के लिए अधिकतम कृत्रिम रोशनी दे सकती हैं।

40 वर्षीय राज ने कहा, ‘हमें परीक्षण अवधि के दौरान अच्छे परिणाम मिले हैं और हमें ब्रिटेन, जर्मनी एवं आस्ट्रेलिया से अपनी AI प्रौद्योगिकी के लिए पेटेंट मिले हैं। हम इसे बड़े पैमाने पर क्रियान्वित करेंगे।’ उनकी कंपनी ने कर्नाटक के मूडबिद्री में 16 एकड़ जमीन खरीद ली है, जहां वह वर्ष 2026 के आखिर तक हाइड्रोपोनिक खेती का बुनियादी ढांचा बनाएगी।

प्रति एकड़ में 1,200 बैग का उत्पादन

पहली वाणिज्यिक फसल जून, 2027 में आने की उम्मीद है। योजना पांच-पांच एकड़ में केसर व अदरक और बाकी छह एकड़ में हल्दी व अश्वगंधा सहित नौ औषधीय पौधे उगाने की है। केसर व अदरक को कास्मेटिक और दवा कंपनियों को निर्यात किया जाएगा, जबकि औषधीय फसलें देश में बेची जाएंगी। राज ने बताया कि परीक्षण के दौरान AI से लैस हाइड्रोपोनिक खेती से हर एकड़ में 1,200 बैग (प्रति बैग 60 किलोग्राम) अदरक का उत्पादन हुआ, जबकि पारंपरिक खेती से 400 बैग का उत्पादन होता था।

दैनिक जागरण

https://www.jagran.com/news/national-karnataka-entrepreneur-invests-214-cr-rs-in-ai-hydroponic-farming-40144532.html

AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच देश में साइबर अटैक की बाढ़, हर हफ्ते हो रहे 3100 से ज्यादा हमले

भारत में AI के बढ़ते उपयोग के बीच डिजिटल खतरे बढ़ गए हैं। चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर की रिपोर्ट बताती है कि भारतीय संगठनों को साप्ताहिक औसतन 3,195 साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है, जो पिछले साल से 2% अधिक है। साइबर अपराधियों द्वारा AI के एकीकरण से हमले के तरीके बदल रहे हैं, जिससे स्वचालन बढ़ रहा है। शिक्षा, सरकारी और व्यावसायिक क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित हैं।

https://www.jagran.com/news/national-india-cyber-attacks-rise-amid-ai-security-changes-40144468.html


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਕਲੀ ਸਕੂਲ ’ਤੇ ਅਸਲੀ ਕਾਰਵਾਈ

February 17, 2026 By News Bureau

ਬੱਸਾਂ ਲੈ ਗਈ ‘ਸਰਕਾਰ’, ਲੋਕ ਅੱਡਿਆਂ ’ਤੇ ਹੋਏ ਖੁਆਰ

February 17, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • Ravneet Bittu seeks probe into Priyanka Gandhi’s role
  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਕਲੀ ਸਕੂਲ ’ਤੇ ਅਸਲੀ ਕਾਰਵਾਈ
  • ਬੱਸਾਂ ਲੈ ਗਈ ‘ਸਰਕਾਰ’, ਲੋਕ ਅੱਡਿਆਂ ’ਤੇ ਹੋਏ ਖੁਆਰ
  • Punjab : ਰਾਜਪੁਰਾ ਥਰਮਲ ਪਲਾਂਟ ਗੁਜਰਾਤ ਦੀ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਖਰੀਦਿਆ
  • ਪਾਕਿਸਤਾਨ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ‘ਸਰਜੀਕਲ ਸਟ੍ਰਾਈਕ’ ਕਰਨ ਜਾ ਰਿਹਾ ਭਾਰਤ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive