भाजपा ने धनौला में निकाली तिरंगा यात्रा
10 अगस्त, 2022 – भारतीय जनता पार्टी की तरफ से धनौला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। धनौला में भाजपा की तरफ से युवा मोर्चा के जिला प्रधान लवली भारद्वाज, दर्शन नेनैवाल, हलका बरनाला के इंचार्ज धीरज दद्दाहुर, महासचिव परमिंदर धनौला, हरजिंदर उप्पल, जगतार तारी, मंगल देव शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में हाजिर भाजपा नेताओं की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई है।
इस मौके पर भारत माता की जय के नारे लगाए गए और मार्च किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरफ से सभी देशवासियों को आजादी के 75वें आजादी दिवस पर भवन देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और सभी को अपने घरों पर तिरंगे झंडे लगाने की अपील प्रधानमंत्री ने की है।
तिरंगा यात्रा: अमृत महोत्सव के तहत शहर में 14 को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी
अमृत महोत्सव आयोजन समिति रूपनगर की ओर से आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के संबंध में 14 अगस्त को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंधी जानकारी देते संयोजक अशोक नंदा ने बताया कि तिरंगा यात्रा रविवार 14 अगस्त को रामलीला मैदान से शुरू होकर कल्याण सिनेमा बेला चौंक से होती हुई रामलीला मैदान में समाप्त होगी।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
test