‘सिर्फ बैठक में शामिल हों…’
पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति नहीं मिली।
21 नवंबर, 2026 – नई दिल्ली : पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में है। इस भारत दौरे के दौरान पाकिस्तानी मंत्री की इच्छा है कि ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह की यात्रा भी करें। सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें इस यात्रा करने की इजाजत होगी।
जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में भाग लेने के लिए 20 से 22 नवंबर तक भारत में ही रहेंगे। इस दौरान वो कई सत्र में भाग लेंगे। राजधानी के ऐतिहासिक पुराना किला में चल रही SCO की बैठक में भाग लेने के लिए कई देशों के मेहमान आए हैं।
सरकार से लेनी होती है इजाजत
दूसरे देशों के मेहमानों को ‘सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम’ (सभ्यता संवाद मंच) के इतर किसी भी कार्यक्रम में जाने के लिए भारत सरकार की इजाजत लेनी होती है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही विदेशी मेहमान किसी आंतरिक दौरे पर जा सकते हैं। सुरक्षा संबंधी चीजों का जायजा लेने के बाद ही सरकार इसकी अनुमति देती है।
ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की मांगी थी इजाजत
सूत्रों ने एनडीटीपी को बताया है कि पाकिस्तानी मंत्री ने आगरा में ताजमहल और राजधानी में निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन भारत सरकार ने SCO बैठक के अलावा किसी अन्य कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि उन्हें स्पष्ट कर दिया गया है कि वे अपनी इस यात्रा के दौरान केवल SCO कार्यक्रम में ही शामिल हो सकते हैं, और किसी दूसरी जगह नहीं जा सकते। भारत ने 28 अक्टूबर को घोषणा की थी कि स्थापित परंपरा के अनुसार, पाकिस्तान सहित सभी SCO सदस्यों को निमंत्रण भेजा गया है। बाद में पाकिस्तान सरकार ने मुसादिक मलिक की भागीदारी की पुष्टि की।
दैनिक जागरण