भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान
13 अगस्त, 2022 – जिला भाजपा शहरी ने आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रधान हरिंदर कोहली के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, जय जवान जय किसान के नारे लगाते हुए चल रहे थे। कोहली ने कहा कि 13 से 15 अगस्त पटियाला वासी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहरा कर आजादी के उत्सव को मनाएंगे।
अनारदाना चौक में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर आजादी की 75वें वर्षगांठ की शहरवासियों को बधाई दी। इस मौके पर पंजाब भाजपा की सेक्रेटरी सुखविंदर कौर नौलक्खा, पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गुरजीत सिंह कोहली, एसके देव, पीएलसी के जिला प्रधान केके मल्होत्रा, मेयर संजीव शर्मा बिट्टू व भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
test