• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Areas of Study
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

विश्व हिन्दी दिवस 2023 : ‘जीवन की परिभाषा है हिंदी’…..

January 10, 2023 By Guest Author

Share

Share
Share on Facebook
Share
Share this

World Hindi Diwas 2023: विश्व की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है हिंदी! 

World Hindi Diwas 2023: दुनिया भर में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार करने के मकसद से हर साल इस दिवस को मनाया जाता है। हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भले ही इसे राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त न हुआ हो, लेकिन फिर भी हिंदी ने पूरे देश को एक माला में पिरोये रखा है। हिंदी देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में तेजी से उभरती हुई भाषाओं में से एक है। यही वजह है कि यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी के इसी महत्व को उजागर करने के मकसद से हर साल 10 जनवरी को वर्ल्ड हिंदी डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर देश-विदेश में कई सारे कार्यक्रम आयोजित होते है।

Hindi Diwas 2022: साल में एक नहीं दो बार आता है हिंदी दिवस, मगर दोनों के  बीच है बड़ा अंतर, जानिए क्या

भारत विविधताओं को देश है। एकता में अनेकता का संदेश देता यह देश अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए दुनियाभर में अलग पहचान रखता है। यहां कई भाषाएं और बोलियां प्रचलित हैं। लोग यहां अपनी सुविधा और संस्कृति के हिसाब से भाषा का चुनाव करते हैं। भारत में यूं तो कई भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिंदी एक ऐसी भाषा है, जो देश में सबसे ज्यादा बोली जाती है। साल 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक देश में करीब 43.63 फीसदी लोग हिंदी का इस्तेमाल करते हैं।

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

विश्व हिंदी दिवस को मनाने का मकसद हिंदी का प्रचार-प्रसार है। सबसे पहले 10 जनवरी, 1975 को महाराष्ट्री के नागपुर में पहला हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन में उस दौरान 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। बाद में साल 2006 में उस समय प्रधानमंत्री रहे डॉ.मनमोहन सिंह ने हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके बाद इसी साल भारतीय विदेश मंत्रालय ने पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया था।

विश्व हिन्दी सम्मेलन - विकिपीडिया

विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य

साल 1975 में आयोजित हुए इस सम्मेलन का मकसद दुनियाभर में हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करना था। इसी उद्देश्य से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके साथ ही इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी को आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल करने के मकसद से भी मनाया जाता है। इस दिन दुनिया भर में स्थित भारत के सभी दूतावासों में विश्व हिंदी दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस दिन मनाते हैं राष्ट्रीय हिंदी दिवस

राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत देश की आजादी के बाद से हुई, जब 14 सितंबर 1946 में संविधान सभी ने एक मत से देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी थी। इसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू संसद में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। आधिकारिक रूप से पहली बार राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था।

दुनिया में हिंदी

हिंदी इस समय विश्व में तेजी से उभरती हुई भाषा है। दुनियाभर में 60 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी भाषा बोलते हैं। यही वजह है कि अंग्रेजी और मंदारिन चीनी भाषा के बाद हिंदी दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत के अलावा विदेशों में भी हिंदी बोली जाती है। इन देशों में मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, टोबैगो और नेपाल आदि शामिल हैं।

सौजन्य : दैनिक जागरण

Share
Share on Facebook
Share
Share this

Share
test

Filed Under: Stories & Articles

Primary Sidebar

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 27, 2022 By Jaibans Singh

Sikh leaders slam use of children in anti-Modi protest

June 17, 2025 By News Bureau

ਨਿਸ਼ਾਨੇਬਾਜ਼ੀ: ਆਰੀਆ ਤੇ ਅਰਜੁਨ ਦੀ ਜੋੜੀ ਨੇ ਸੋਨ ਤਗ਼ਮਾ ਜਿੱਤਿਆ

June 17, 2025 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • Chandigarh Tricity Metro Project Back on Track
  • Sikh leaders slam use of children in anti-Modi protest
  • ਨਿਸ਼ਾਨੇਬਾਜ਼ੀ: ਆਰੀਆ ਤੇ ਅਰਜੁਨ ਦੀ ਜੋੜੀ ਨੇ ਸੋਨ ਤਗ਼ਮਾ ਜਿੱਤਿਆ
  • ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ ਤੋਂ ਅੱਧਾ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਿਹੈ ਮੱਕੀ ਦਾ ਭਾਅ
  • ਪੰਜ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਲਟਕ ਰਿਹੈ ਪਾਈਨਲਾਈਨ ਵਿਛਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2025 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive