• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं… पीएम मोदी

April 28, 2026 By News Bureau

Share

इसमें हर नागरिक की भागीदारी अहम

PM Modi on Census: पीएम मोदी ने जनगणना को लेकर दो टूक कहा कि ये हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रत्येक भारतीय को इसके बारे में जागरूक होना चाहिए। सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है।

28 अप्रैल, 2026 – नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि वर्तमान में जारी जनगणना केवल सरकार का काम नहीं है बल्कि यह सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। इसमें सभी की भागीदारी अहम है। मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जनगणना के दौरान लोगों की ओर से दी गई सभी जानकारी सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस प्रक्रिया में भाग लेने और जनगणना 2027 को सफल बनाने की अपील की।

‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि ‘साथियों, देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है। आपकी भागीदारी बहुत जरूरी है। आपकी दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है, यह गोपनीय रखी जाती है, डिजिटल सुरक्षा के साथ इसे सुरक्षित किया जाता है। जनगणना देश में जारी एक अत्यंत अहम अभियान है और प्रत्येक भारतीय को इसके बारे में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनगणना का यह अभियान दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है।।’

जनगणना में क्या है खास प्रधानमंत्री ने बताया

  • प्रधानमंत्री ने कहा, जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है।
  • सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है।
  • घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है।
  • वे हर किसी से बात करके वहीं पर उसी मोबाइल ऐप में जानकारी दर्ज करेंगे।
  • पीएम मोदी ने कहा कि साथियो, इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है।
  • आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
  • कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरू होगी। आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं।

प्रक्रिया पूरी होने पर मिलेगी खास आईडी: PM

पीएम मोदी ने कहा कि प्रक्रिया पूरी होने पर आपको एक विशेष आईडी मिलती है और ये आईडी आपके मोबाइल या ईमेल पर आती है। बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही आईडी दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती, समय भी बचता है और प्रक्रिया आसान हो जाती है।

पीएम मोदी की अपील- जनगणना 2027 को सफल बनाएं

पीएम मोदी ने कहा कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां गणना कर्मचारी की ओर से घरों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग एक करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण का कार्य पूरा भी हो चुका है। उन्होंने कहा कि जो पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव अलग होने वाला है। आइए, हम सब मिलकर इस प्रक्रिया में भाग लें। जनगणना 2027 को सफल बनाएं।

नवभारत टाइम्स


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

Railway track blast: Patiala Police bust pro-Khalistan terror module

April 28, 2026 By News Bureau

Punjab : ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਸ ਦੀ ਕੋਠੀ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ

April 28, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • Struggle, sacrifice and speed: The story behind Punjab girl Maya’s achievements
  • Railway track blast: Patiala Police bust pro-Khalistan terror module
  • Punjab : ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਸ ਦੀ ਕੋਠੀ ਅੱਗੇ ਧਰਨਾ
  • ਡਰੋਨ ਰਾਹੀਂ ਆਈ ਦੋ ਕਿੱਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ SHO ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ
  • ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਸੰਕਟ ਦਾ ਵਿਰੋਧ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive