बॉडर्र पार ड्रोन से भेजी थी खेप, विदेशी गैंगस्टर से जुड़े 3 आरोपी गिरफ्तार
23 जून, 2026 – अमृतसर : अमृतसर में बॉर्डर पार से भेजी गई हेरोइन की खेप पकड़ी गई है। पकड़ी गई हेरोइन का वजन 27 किलोग्राम बताया जा रहा है। ड्रोन की ये खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई थी।
पंजाब में सीमा पार से संचालित तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों ने लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई कर अपराधियों की कमर तोड़ने का प्रयास किया है। एक ओर अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ड्रोन के जरिए भेजी गई 27 किलो हेरोइन बरामद की गई। वहीं, दूसरी ओर विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन गुर्गों को हथियारों और कारतूसों सहित गिरफ्तार किया गया है।
सीमा पार से भेजी गई थी खेप
BSF की कार्रवाई में घरिंडा क्षेत्र के पास सर्च अभियान के दौरान 27 किलो हेरोइन बरामद हुई। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सीमा पार से भेजी गई इस खेप को स्थानीय स्तर पर कौन प्राप्त करने वाला था और इसके तार किन तस्कर गिरोहों से जुड़े हैं।
विदेशी गैंगस्ट से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार
इसी बीच स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (MSOC) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस की संयुक्त टीम ने विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पिस्तौल और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नशे और हथियारों की तस्करी से मिलने वाली आर्थिक मदद का उपयोग संगठित अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों को बढ़ावा देने में किया जाता है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों को पंजाब में सक्रिय तस्करी और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जांच एजेंसियां दोनों मामलों के बीच संभावित कड़ियों की भी पड़ताल कर रही हैं।
अमर उजाला