29 जून, 2026 – सेशेल्स ; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु कार्रवाई और सस्टेनेबल डेवलपमेंट में उनके योगदान के लिए सेशेल्स के प्रतिष्ठित सम्मान ‘गार्डियन ऑफ़ द ब्लू होराइज़न’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समुद्री संरक्षण, हरित विकास और टिकाऊ भविष्य के लिए पीएम मोदी के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी मान्यता माना जा रहा है।
यह अवॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी के “ग्रीन विज़न” और सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए किए गए लंबे प्रयासों की पहचान है। पिछले कुछ वर्षों में भारत ने क्लाइमेट एक्शन, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वच्छ ऊर्जा मिशन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाए हैं, जिनकी वैश्विक स्तर पर सराहना हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी को हाल के वर्षों में पर्यावरण और सतत विकास से जुड़े कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। मई 2026 में संयुक्त राष्ट्र की संस्था फ़ूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइज़ेशन (FAO) ने उन्हें खाद्य सुरक्षा मजबूत करने, कृषि क्षेत्र में बदलाव लाने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया था।
सके अलावा वर्ष 2018 में उन्हें सस्टेनेबल आर्थिक विकास, वैश्विक सहयोग और समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘सियोल पीस प्राइज़’ दिया गया था। उसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने भी प्रधानमंत्री मोदी को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ़ द अर्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान भारत की वैश्विक छवि को मजबूत करने के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर देश की सक्रिय भूमिका को भी दर्शाता है।
पंजाब केसरी