14 अगस्त, 2026 – चण्डीगढ़-पंजाब : पंजाब के एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पदक, जबकि 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय स्तर पर पुलिस, अग्निशमन और अन्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं को सम्मानित किया जाता है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के एक पुलिस अधिकारी को राष्ट्रपति पदक, जबकि 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय स्तर पर पुलिस, अग्निशमन और अन्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं को सम्मानित किया जाता है।
पंजाब से इंस्पेक्टर बलजीत सिंह को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना गया है। वहीं सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में इंस्पेक्टर जनरल बाबू लाल मीणा, इंस्पेक्टर जनरल एस. भूपथि , डीएसपी सुभाष चंद, डीएसपी जसवीर सिंह, डीएसपी करनैल सिंह, डीएसपी संजीव कुमार, एसीपी गगनदीप सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, इंस्पेक्टर रशपाल सिंह और एसपी नवरीत सिंह विर्क शामिल हैं।
अमर उजाला