• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

जयंती : दारा सिंह के ‘रुस्तम-ए-हिंद’ बनने की पूरी कहानी

November 19, 2026 By Guest Author

Share

19 नवंबर 1928 को पंजाब के अमृतसर के धरमूचक में पैदा हुए दारा सिंह रंधावा अपने चाहने वालों के बीच दारा सिंह के नाम से मशहूर हुए। सूरत सिंह रंधावा और बलवन्त कौर के बेटे दारा सिंह शुरू से ही पहलवानी के दीवाने थे।

About Dara Singh – Dara Studio

बचपन से ही वो अपने छोटे भाई के साथ मिलकर आसपास के जिलों में कुश्ती समारोहों में हिस्सा लेते थे। दोनों भाइयों ने कई कुश्तियां जीतीं। इसके बाद पूरे इलाके में उनका नाम हो गया लेकिन असल शुरुआत अभी बाकी थी।

आजादी के दौरान 1947 में दारा सिंह सिंगापुर पहुंचे। मकसद था भारतीय स्टाइल की कुश्ती में नाम कमाना और उन्होंने मलेशियाई चैंपियन तरलोक सिंह को पछाड़ कर ही दम लिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

विदेश में अपनी कामयाबी का झंडा गाड़कर 1952 में दारा सिंह भारत लौट आए। 1954 में भारतीय कुश्ती चैंपियन बने। इसके बाद उन्होंने कॉमनवेल्थ देशों का दौरा किया और विश्व चैंपियन किंग कॉन्ग को भी धूल चटा दी।

दारा सिंह की लोकप्रियता से भन्नाए कनाडा के चैंपियन जार्ज गार्डीयांका और न्यूजीलैंड के जॉन डिसिल्वा ने 1959 में कोलकाता में कॉमनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में उन्हें खुली चुनौती दे डाली। नतीजा वही रहा।

यहां भी दारा सिंह ने दोनों पहलवानों को धो डाला। इसके बाद 1968 में दारा सिंह ने फ्रीस्टाइल कुश्ती के अमेरिकी चैंपियन लाऊ थेज को हराकर विश्व चैंपियन का खिताब हासिल कर दिया। लेकिन 1983 में उन्होंने कुश्ती को अलविदा कह दिया।

रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह जिसने कभी हार नहीं मानी

दारा सिंह वो शख्स थे, जिन्होंने कुश्ती के 500 मुकाबलों में अपराजित रहकर दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। अपने छत्तीस साल के कुश्ती के करियर में कोई ऐसा पहलवान नहीं था, जिसे दारा सिंह ने अखाड़े में धूल न चटाई हो।

फिल्मी दुनिया में कुछ यूं हुई एंट्री

कुश्ती के दिनों से ही उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया था। उनके बारे में तो ये भी कहा जाता है कि परदे पर कमीज उतारने वाले वो पहले हीरो थे। सिकंदर-ए-आजम और डाकू मंगल सिंह जैसी फिल्मों से करियर शुरू करने वाले दारा सिंह आखिरी बार इम्तियाज अली की 2007 में रिलीज फिल्म ‘जब वी मेट में’ में करीना कपूर के दादा के रोल में नजर आए थे। गुजरे जमाने में अभिनेत्री मुमताज के साथ उनकी जोड़ी बड़ी हिट मानी जाती थी। दारा की फिल्म ‘जग्गा’ के लिए भारत सरकार से उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया था।

कुश्ती के करियर को खत्म करने से पहले दारा सिंह ने सोच लिया था कि अब उन्हें क्या करना है। सामने कामयाबी का एक और रास्ता दिखाई दे रहा था। चुनौतियां तो थीं लेकिन दारा सिंह को तो मुश्किलों से जूझने में मानो मजा आने लगा था लिहाजा वो निकल पड़े बॉलीवुड के सफर पर।

1952 में वतन वापसी के बाद दारा सिंह को पहली फिल्म मिली संगदिल लेकिन उनकी असल पहचान बनी 1962 में आई फिल्म किंग कॉन्ग से। इस फिल्म ने उन्हें वो शोहरत दिलाई जो कम लोगों को ही नसीब होती है।

Dara Singh Love Story With Actress Mumtaz Hanuman Of Ramayana Did 2  Marriages In Real Life Know About Actor - Entertainment News: Amar Ujala - Dara  Singh:दारा सिंह ने 'रामायण के हनुमान'

ये फिल्म कुश्ती पर ही आधारित थी। अपने 60 साल लंबे फिल्मी करियर में दारा सिंह ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत मिली टीवी सीरियल रामायण से। इस सीरियल में उन्होंने हनुमान का किरदार निभाया। इसकी वजह से दारा सिंह को देखते हीं लोगों के जेहन में आज भी जो पहला अक्स उभरता है वो बजरंगबली का ही होता है।

लेकिन दारा सिंह की जिंदगी से जुड़ी एक और भी खास बात है जो काफी कम लोगों को ही पता है। दरअसल दारा सिंह नाबालिग होते हुए ही एक बच्चे के पिता बन गए थे।

कम उम्र में ही दारा सिंह के घरवालों ने उनकी शादी कर दी। नतीजतन महज 17 साल की उम्र में ही एक बच्चे के पिता बन गए लेकिन जब उन्होंने कुश्ती की दुनिया में नाम कमाया तो उन्होंने अपनी पसन्द से दूसरी शादी सुरजीत कौर से की।

आज दारा सिंह के भरे-पूरे परिवार में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के वक्त भारतीय जनता पार्टी ने साल 2003 में उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया था। वह पहले ऐसे खिलाड़ी थे जिसे राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया था। आज भी रामानंद सागर की रामायण में उनकी भूमिका हनुमान के किरदार की खूब चर्चा होती है। बीआर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत में भी उन्होंने हनुमान के किरदार को एक बार फिर जिया था।

अखाड़े को पहले ही अलविदा कह चुके दारा सिंह ने इसके बाद किसी फिल्म में काम नहीं किया। जिसकी वजह शायद उनकी बढ़ती उम्र और खराब सेहत ही थी।

  • दारा सिंह ने लगभग 500 कुश्तियां लड़ीं और एक भी नहीं हारे।
  • साल 1954 में वो भारतीय कुश्ती चैंपियन बने, इसके बाद कॉमनवेल्थ चैंपियन बने।
  • दारा सिंह को साल 1954 में रुस्तम-ए-हिंद और 1966 में रुस्तम-ए-पंजाब से नवाज़ा गया।
  • 1968 में दारा सिंह वर्ल्ड चैंपियन बने।
  • विश्व चैंपियन किंग कॉन्ग भी दारा सिंह के सामने टिक नहीं पाया। 200 किलो के किंग कॉन्ग को उन्होंने ने धूल चटा दी।
  • दारा सिंह को दो पहलवानों, कनाडा के जॉर्ज गार्डियंका और न्यूज़ीलैंड के जॉन डिसिल्वा ने कुश्ती लड़ने की खुली चुनौती दी थी, दारा सिंह ने चुनौती एक्सेप्ट की और दोनों को मुकाबले में हरा दिया।
  • दारा सिंह ने 100 से ज़्यादा फिल्मों में काम किया है। साल 1952 में उनकी पहली फिल्म संगदिल थी, लेकिन इसके बाद रिलीज़ हुई फिल्म किंग कॉन्ग से उन्हें पहचान मिली।
  • ऐक्ट्रेस मुमताज़ ने दारा सिंह के साथ 14 फिल्में की थीं।
  • दारा सिंह पहले हीरो माने जाते हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर पहली बार शर्ट उतारी थी।
  • रामायण धारावाहिक से दारा सिंह हनुमान के रूप में घर-घर पहुंचे और लोगों के दिलों में बस गए।
  • दारा सिंह 2003 से 2009 तक राज्य सभा के सांसद भी रहे।
  • 83 साल की उम्र में 12 जुलाई 2012 को मुंबई में अपने निवास स्थान दारा विला में उन्होंने अंतिम सांस ली।

दारा सिंह भले ही हम सब के बीच न हों, लेकिन उनकी यादें हमेशा रहेंगी।

https://hindi.news18.com/news/nation/144109.html


Share

Filed Under: Icons of Punjab, National Perspectives, Stories & Articles

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

जयंती : झांसी की रानी लक्ष्मी बाई

November 19, 2026 By Guest Author

Ludhiana MC Without Assistant Commissioners in All 4 Zones; Civic Woes Mount

November 18, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • जयंती : दारा सिंह के ‘रुस्तम-ए-हिंद’ बनने की पूरी कहानी
  • जयंती : झांसी की रानी लक्ष्मी बाई
  • Ludhiana MC Without Assistant Commissioners in All 4 Zones; Civic Woes Mount
  • LeT Commander Lateef Bhat Killed in Encounter in Jammu and Kashmir’s Kulgam
  • ਫੁੱਟਬਾਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਦਾ ਖਿਤਾਬੀ ਮੁਕਾਬਲਾ ਭਾਰਤ ਦੇ ਨਾਮ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive