पाक सेना ने रोकी गुलाम जम्मू-कश्मीर में खाने-पीने की सप्लाई
स्कॉटलैंड में रहने वाले एक्टिविस्ट अमजद अयूब मिर्जा नेपाकिस्तान पर इलाके में आर्थिक नाकेबंदी का आरोप लगाया। गुलाम जम्मू-कश्मीर में खाने-पीने की चीजों की सप्लाई रोक दी है, जिससे संकट और गहरा गया है।
04 जुलाई, 2026 – ग्लासगो : गुलाम कश्मीर में बढ़ते तनाव पर स्कॉटलैंड में रहने वाले एक्टिविस्ट अमजद अयूब मिर्जा ने गंभीर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि इस इलाके में पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ रविवार को लंदन में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई को गुलाम जम्मू-कश्मीर पर दूसरा हमला बताया।
मिर्जा ने पाकिस्तान पर इलाके में आर्थिक नाकेबंदी का आरोप लगाया। गुलाम जम्मू-कश्मीर में खाने-पीने की चीजों की सप्लाई रोक दी है, जिससे संकट और गहरा गया है।
ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी के नेता शौकत नवाज मीर की गिरफ़्तारी ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। अब तक 600 से अधिक एक्टिविस्ट गिरफ्तार हो चुके हैं। गुलाम जम्मू-कश्मीर के साथ ही लंदन में हजारों लोग पांच जुलाई को इकट्ठा होंगे और पाकिस्तान की ज्यादतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
मिर्जा ने कहा कि सेना ने राबला कोर्ट में अस्पताल का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है और शव उनके परिवारों को देने से इनकार कर दिया है। 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। जो घायल हैं, उन्हें भी इलाज कराने की कोशिश करने पर उठा लिया जाता है और गायब कर दिया जाता है। वे राबला कोर्ट के पास चल रहे धरने की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जहां पिछले तीन हफ्ते से अधिक समय से हजारों लोग जमा हैं। लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।
दैनिक जागरण