‘भारत में गरीबी में गिरावट ऐतिहासिक उपलब्धि’
प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए विश्व बैंक की रिपोर्ट के निष्कर्ष साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट, अवसरों में पीढ़ीगत वृद्धि।’
02 नवंबर, 2026 – नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में गरीबी कम करने की दिशा में हुई प्रगति को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में अत्यधिक गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट आई है और करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए विश्व बैंक की रिपोर्ट के निष्कर्ष साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट, अवसरों में पीढ़ीगत वृद्धि।’
पोस्ट में एक अन्य संदेश में कहा गया कि ‘गरीबी हटाओ’ उनके लिए कभी केवल नारा नहीं, बल्कि एक प्रतिबद्धता रही है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की ‘इंडिया पावर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई।
रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि इस अवधि में लगभग 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। रिपोर्ट में अत्यधिक गरीबी के आकलन के लिए प्रतिदिन तीन डॉलर और निम्न-मध्यम आय वर्ग की गरीबी के लिए 4.20 डॉलर की सीमा निर्धारित की गई है।
ये आंकड़े 2021 की क्रय शक्ति समता पर आधारित हैं। विश्व बैंक के मुताबिक, पिछले एक दशक में भारत ने आर्थिक और गैर-आर्थिक, दोनों स्तरों पर गरीबी घटाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
‘भारत में गरीबी में गिरावट ऐतिहासिक उपलब्धि’, पीएम मोदी ने कांग्रेस के ‘गरीबी हटाओ’ नारे पर कसा तंज
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में गरीबी में आई ऐतिहासिक गिरावट को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में गरीबी कम करने की दिशा में हुई प्रगति को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में अत्यधिक गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट आई है और करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की, जिसमें बालीवुड फिल्म ‘दसवीं’ का प्रेरणादायक गीत ‘ठान लिया’ पृष्ठभूमि में सुनाई दे रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने गरीबी में आई ‘ऐतिहासिक’ गिरावट को देश में अवसरों के विस्तार की दिशा में पीढ़ीगत बदलाव का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के दशकों पुराने ‘गरीबी हटाओ’ अभियान पर भी तंज कसते हुए लिखा कि गरीबी उन्मूलन उनकी सरकार के लिए कभी महज नारा नहीं रहा। गरीबी उन्मूलन मोदी सरकार की प्रतिबद्धता रही है।
विश्व बैंक का हवाला देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 2011 से 2023 के बीच 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इसके चलते अत्यधिक गरीबी दर में 90 प्रतिशत की गिरावट आई है। केवल छह साल में रोजगार में 13.4 करोड़ की वृद्धि हुई।
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि असमानता में तेज गिरावट आई है। आर्थिक असमानता मापने के प्रमुख मानक गिनी सूचकांक में 20 प्रतिशत से अधिक की कमी आई और यह 23.0 पर पहुंच गया।
‘इंडिया पावर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ : अक्टूबर 2026’ शीर्षक वाली विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 के 27.1 प्रतिशत से घटकर 2023 में 2.6 प्रतिशत रह गई।
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में इस्तेमाल किया गया गीत ‘ठान लिया’ सुखविंदर सिंह और तनिष्का सांघवी ने गाया है। यह गीत संदेश देता है कि बाधाएं चाहे कितनी भी हों, समर्पण और कड़ी मेहनत से कोई भी व्यक्ति मुश्किलों पर काबू पाकर अपने सपनों को साकार कर सकता है।
दैनिक जागरण