पन्नू बोला- CJP को दस करोड़ रुपए देगा
आतंकी पन्नू ने कहा कि समस्या का एक ही हल, भारत का बंटवारा और विघटन
24 जुलाई, 2026 – अर्बन नक्सल, टुकड़े टुकड़े गैंग के बाद अलगाववादी आतंकियों की भी दिल्ली में चल रहे आंदोलन में एंट्री हो गई है। आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ ने दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को फंडिंग करने का ऐलान किया है। इस आतंकी संगठन ने युवाओं को लिए समाधान के तौर पर भारत को तोड़ने के लिए भड़काया है। अलगाववादी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के नेतृत्व वाले संगठन ने कहा है कि वो CJP के लिए 10 लाख डॉलर (लगभग 9.6 करोड़ रुपए) की आर्थिक मदद देगा।
पन्नू ने X पर भारत विरोधी पोस्ट में एक वीडियो भी डाला है। इसमें उसने CJP के लिए 10 लाख डॉलर देने का ऐलान किया। उसने कहा कि मोदी को सत्ता से हटाने के लिए। मोदी के 15 अगस्त के समारोहों को रोकने के लिए। CJP के नाम संदेश। हम सभी इस बात से सहमत हैं कि ‘दिल्ली-मोदी का पतन तय है’।”
इस पोस्ट में कहा गया है, “जैसा कि हमारी जूम मीटिंग में बताया गया था, युवाओं के लिए एकमात्र वास्तविक समाधान है, ‘भारत का विघटन, बँटवारा और बाल्कनीकरण’। मैं दोहरा रहा हूँ, जैसा कि जूम बैठक के दौरान कहा गया था कि SFJ छात्र आंदोलन के लिए 10 लाख डॉलर देने जा रहा है। इसके लिए कुछ शर्तें हैं- CJP के छात्र मोदी सरकार के साथ किसी भी बातचीत से इनकार करें। CJP के छात्र 15 अगस्त तक अपना प्रदर्शन जारी रखें।”
पन्नू की इस पोस्ट में कहा गया है, “15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस नहीं है, न छात्रों के लिए और न ही सिखों के लिए। हम 15 अगस्त को लाल किले पर भारतीय प्रधानमंत्री को रोकेंगे और मोदी को स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करने से रोकेंगे। इसके बाद, 16 अगस्त को इंडियानापोलिस में SFJ पंजाब को भारतीय कब्जे से मुक्त कराने के लिए खालिस्तान जनमत संग्रह आयोजित करेगा।”
इस पोस्ट में छात्रों को भड़काते हुए कहा गया है, ”CJP के छात्रों, जब आपकी अपनी भाजपा सरकार ने आप पर गोली चलाई, तब आपने गुरु हरिकृष्ण साहिब के बंगला साहिब गुरुद्वारे में शरण ली। यह साफ दिखाता है कि सिख आज भी युवाओं के रक्षक हैं। मैं CJP के छात्रों से अपील करता हूँ कि वे मोदी को सत्ता से हटाने के लिए जनमत संग्रह की घोषणा करें। 10 लाख डॉलर की मदद आ रही है।”
पांचजन्य