पटियाला केंद्रीय जेल से भागे तीन कैदियों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है। अति सुरक्षित जेल में हुई इस सुरक्षा चूक की जांच की जा रही है।
22 मई, 2026 – पटियाला : पंजाब के पटियाला के केंद्रीय जेल से तीन कैदी फरार हो गए। अति सुरक्षित और बिजली वाले तार लगी दीवारों के बावजूद यह तीनों कैदी फरार होने में कामयाब हो गए थे।
जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही से भागे इन तीन कैदियों को पटियाला पुलिस ने काबू कर लिया है। घटना को लेकर जेल अधिकारी ने जहां कुछ भी कहने से इनकार किया है।
वहीं, पटियाला के एसपी सिटी पलविंदर सिंह ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही कैसे हुई है यह जांच का विषय है, लेकिन जेल से भागने वाले कैदियों को पुलिस ने काबू किया है। फिलहाल इससे अधिक वह कुछ नहीं कह सकते। इन कैदियों में से एक नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद था जो अमृतसर की तरफ का बताया जा रहा है।
अति सुरक्षित जेल के बावजूद लापरवाही
केंद्रीय जेल पटियाला में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं, इसके बावजूद यह कैदी फरार होने में कामयाब हुए। जेल के मुख्य गेट पर पेस्को कंपनी के कर्मचारी तैनात हैं, जो जेल परिसर की बिल्डिंग के बाहर तक ड्यूटी देते हैं।
इसके बाद जेल बिल्डिंग के अंदर जेल विभाग के कर्मचारी तैनात किए हुए हैं और जेल के टावर पर होमगार्ड के मुलाजिम तैनात है। केंद्रीय जेल में कैदी बंद रखने की क्षमता तकरीबन 1500 है लेकिन इस समय जेल में 2100 से अधिक कैदी बंद है। जेल की सुरक्षा में तकरीबन 400 कर्मचारी लगाए हुए हैं।
दो जगह से भागने की संभावना जताई
चर्चा है कि जेल की दीवार पर लगे बिजली के तार पर अक्सर ही करंट नहीं होता था। जिस वजह से यह कैदी दीवार कूद कर भाग सकते हैं। वहीं दूसरी जगह जेल ट्रेनिंग स्कूल की तरफ वाला इलाका बताया जा रहा है जहां पर दीवारों की ऊंचाई कम है। फिलहाल उनके भागने की जगह से लेकर पकड़े जाने तक को लेकर अधिकारी जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रहे हैं
दैनिक जागरण