• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

पंजाब में नशे की गिरफ्त में बचपन

October 24, 2026 By News Bureau

Share

कपूरथला में ड्रग्स पीते बच्चे का Video वायरल; पटियाला में चोरी करते पकड़ा किशोर

पंजाब के पटियाला और कपूरथला से सामने आए वीडियो ने राज्य में बढ़ते नशे के जाल को बेनकाब कर दिया है। कम उम्र के बच्चे अपराध और ड्रग्स की गिरफ्त में हैं।

24 अक्टूबर, 2026 – पटियाला/कपूरथला : पंजाब में कपूरथला और पटियाला जिले के समाना से सामने आई दो घटनाओं ने नशे की भयानक तस्वीर को उजागर कर दिया है। एक ओर कपूरथला में लगभग 12 से 13 वर्ष का बच्चा चारपाई पर बैठकर नशीला पदार्थ पीता दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर समाना में 14 वर्षीय किशोर चोरी करते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ के दौरान उसने चोरी से मिले पैसों से राजपुरा जाकर नशा खरीदने की बात कही। दोनों घटनाओं के वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद बच्चों तक नशे की पहुंच और इसकी बिक्री करने वालों पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद यदि बच्चे इसकी गिरफ्त में पहुंच रहे हैं।

नशे की हालत में कर रहा था चोरी

पटियाला के थाना सिटी समाना इलाके में एक सर्विस सेंटर पर 14 साल का लड़का चोरी करता हुआ पकड़ा गया। पकड़ा गया किशोर नशे की हालत में लग रहा था, जिससे सेंटर मालिक ने पूछताछ की तो हैरानीजनक खुलासे हुए। इस किशोर ने बताया कि यह समाना में चोरी करने के बाद चोरी के पैसों से राजपुरा में महिलाओं के पास जाकर नशा खरीदता था।

मीटरां वाली के नाम से मशहूर महिला इन बच्चों को नशा बेचती है, जिसके बाद यह बच्चे पैसे खत्म होने पर फिर से चोरी करने लग जाते थे। वायरल हुई वीडियो पुलिस तक भी पहुंची तो पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर ली है लेकिन अभी आरोपित को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है।

थाना सिटी समाना के प्रभारी जसविंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लड़के के पकड़े जाने के बाद अगली पूछताछ होगी। यह लड़का नशा करने का आदी भी है, ऐसे में नाबालिग व बच्चों को नशा बेचने वालों को काबू करने के लिए पुलिस कार्रवाई चल रही है।

20 अक्टूबर को सामने आई घटना

घटना के अनुसार 20 अक्टूबर को भवानीगढ़ रोड पर एक सर्विस सेंटर पर एल्युमीनियम का सामान चोरी करते हुए युवक पकड़ा गया था। जिसने खुद को 14 साल का किशोर बताया, जिसके बाद सेंटर मालिक ने एक वीडियो बनाई। वीडियो में पूछने पर किशोर ने बताया कि वह चोरी का सामान बेचने के बाद पैसे मिलने पर राजपुरा जाते हैं, जहां से नशा खरीदते हैं।

कपूरथला में नशा करता दिखा बच्चा

कपूरथला से सामने आए दूसरे वीडियो ने भी लोगों को चिंता में डाल दिया है। इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो में लगभग 12 से 13 वर्ष का बच्चा चारपाई पर बैठकर कथित तौर पर नशीला पदार्थ सेवन करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो में दिखाई देने वाले बच्चे की वास्तविक उम्र और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक प्रारंभिक उपचार के बाद आवश्यक जांच करेंगे, ताकि उसकी स्वास्थ्य स्थिति और नशीले पदार्थ के सेवन से हुए संभावित नुकसान का आकलन किया जा सके।

राजनीतिक दलों ने उठाए सवाल

कपूरथला का वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब पंजाब में नशे का मुद्दा पहले से ही राजनीतिक बहस के केंद्र में है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद भी राज्य में नशे की समस्या और इसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कपूरथला की वीडियो को अपने पेज पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा हे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर नशा बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। ये राजनीतिक आरोप हैं, जिन पर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया अलग हो सकती है।

दैनिक जागरण


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

The Author in You

October 25, 2026 By Guest Author

ਏਸ਼ਿਆਈ ਪੈਰਾ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਨੇ ਰਿਕਾਰਡ 114 Medals ਜਿੱਤੇ, Medal Tally ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਚੌਥਾ ਸਥਾਨ

October 24, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • The Kabali Raid of 1947:A Forgotten Chapter of Sikh Suffering and Sacrifices  
  • The Author in You
  • ਏਸ਼ਿਆਈ ਪੈਰਾ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਨੇ ਰਿਕਾਰਡ 114 Medals ਜਿੱਤੇ, Medal Tally ਵਿੱਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਚੌਥਾ ਸਥਾਨ
  • Punjab Stubble Burning: ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉੱਤਰੀ ਭਾਰਤ ’ਚੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਭ ਤੋਂ ਅੱਗੇ
  • ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਨਮਨ ਧੀਰ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਫ਼ਰ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive