200 के पार पहुंची, तृणमूल के गुंडों ने दी जनता के घर जलाने की धमकी
तृणमूल कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट तक नहीं बचा पाई हैं
05 मई, 2026 – पश्चिम बंगाल : बंगाल में भाजपा की सुनामी आई है। जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है। भाजपा ने 294 विधानसभा सीटों में से 206 सीटें जीत ली।बंगाल में भाजपा की जीत इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह यहां पहली बार सरकार बनाने जा रही है। तृणमूल कांग्रेस की हालत इतनी खराब हो गई है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सीट तक नहीं बचा पाई हैं।
ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट पर 15105 वोटों से हारी हैं। उन्हें भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने हराया। रात 12 बजे तक तृणमूल के खाते में 79 सीटें आई हैं और 2 पर वह आगे चल रही है। कांग्रेस ने 2 सीटें जीती हैं। सीपीआईएम के खाते में भी एक सीट गई है।
सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं
दक्षिण 24 परगना जिले के फलता में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण सुरक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को वोट देने के कारण उन्हें टीएमसी के कार्यकर्ता जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हाशिमनगर गांव में महिलाएं भाजपा के झंडे लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय पंचायत प्रधान तथा तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी इसराफिल चोकदार व उसके सहयोगियों ने घर जलाने की धमकी दी है।
पांचजन्य