राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा 3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद कर दी गई है।
13 मई, 2026 – जालंधर : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 3 मई को ली गई नेशनल एलिजविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट (नीट यूजी) की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
क्योंकि परीक्षा के पेपर लीक होने के मामला उठने के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है जिसके बाद एनटीए की तरफ से परीक्षा को रद्द करने का फैसला अपने एक्स अकाउंट के जरिए जारी किया है। विद्यार्थियों व अभिभावक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इसका मैसेज भी भेजा गया है।
जालंधर में करीब 4500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब परीक्षा रद्द करने के फैसला आने के बाद से विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी परेशानी बढ़ गई है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही परीक्षा संबंधी नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।
छात्रों को परीक्षा शुल्क किया जाएगा वापस
वहीं, दुबारा परीक्षा के लिए किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो शुल्क पहले जमा किया जा चुका है, वह छात्रों को वापस कर दिया जाएगा।
इस बार परीक्षा NTA अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा आयोजित करेगी। इसके अलावा दुबारा होने वाली परीक्षा को लेकर आगे की सूचनाएं, आने वाले दिनों में आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाएंगे।
छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
NTA ने छात्रों के लिए एक ई-मेल (neet-ug@nta.ac.in) और दो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 भी जारी किए है। जिसकी मदद से छात्र परीक्षा को लेकर अधिक जानकारी ले सकते है।
3 मई को देशभर में 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
मालूम हो कि, नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। इसमें 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक को लेकर सूचना मिली थी।
दैनिक जागरण