• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Maharaja Ranjit Singh
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General

राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर मानसा में झोटा परिवार का रोष

November 4, 2026 By News Bureau

Share

नहीं आने देंगे इंदिरा परिवार के सदस्य

राहुल गांधी के 4 नवंबर पंजाब दौरे पर मानसा में परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने इंदिरा परिवार के किसी भी सदस्य के आने से इनकार किया। झोटा परिवार ने कहा- न राहुल आएं, न बेअंत का परिवार। भगवंत मान के इस्तीफे की मांग और जमानत जब्त की चेतावनी।

04 नवंबर, 2026 – चंडीगढ़ : राहुल गांधी के 4 नवम्बर के पंजाब दौरे के दौरान उनके मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के घर जाने की चर्चा से उनके परिवार में भारी रोष है। एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा को 13 अक्टूबर को एक संदिग्ध नशा सप्लायर केमिस्ट ने गोलियों से भून दिया था। उसके विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग को लेकर अभी भी संघर्ष चल रहा है और झोटा का अंतिम संस्कार भी नहीं हुआ है।

इंदिरा के परिवार का कोई सदस्य नहीं आए

परविंदर सिंह झोटा के लिए इंसाफ का इंतजार कर रहे उनके पिता भीम सिंह फौजी ने राजनीतिक नेताओं के आगमन को लेकर कहा कि उनके घर और धरने वाली जगह पर इंदिरा गांधी के परिवार का कोई भी सदस्य न आए। उन्होंने कहा, ‘न राहुल गांधी आएं, न बेअंत का परिवार आए।’ इस दौरान उनके शब्दों में 1984 की कार्रवाई का दर्द भी झलका। धरने के दौरान उन्होंने विधायक डॉ. विजय सिंगला को खरी-खोटी सुनाते हुए अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने रोष व्यक्त किया कि वे अपने ही शहर में नशे के रुझान को रोक नहीं सके और न ही इंसाफ दिलाने के लिए आगे आए।

1984 के दंगे आज भी याद

बेटे के बिछड़ने का दर्द झेल रहे भीम सिंह फौजी को 1984 की घटनाओं की पीड़ा भी सताती दिखाई दी। राहुल गांधी और बेअंत परिवार के आगमन पर असहमति जताते हुए उनकी प्रतिक्रिया में मौजूदा दुख के साथ-साथ पुराने जख्मों की टीस भी उभर आई। वे अपने बेटे की मौत का दर्द लेकर नशे के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।

कांग्रेस और आप की जमानते जब्त करवाएंगे

भीम सिंह फौजी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में वे मानसा के विधायक और भगवंत मान की जमानत जब्त करवाएंगे। उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है, जब मोर्चे के 12वें दिन भी परविंदर झोटा के शव के पोस्टमार्टम को लेकर बात आगे नहीं बढ़ सकी। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत के प्रयासों के बावजूद मामले का ठोस हल न होने के कारण परिवार का इंतजार लंबा होता जा रहा है। दूसरी ओर, एक्शन कमेटी की ओर से परविंदर झोटा को इंसाफ दिलाने, गिरफ्तार नेताओं की रिहाई और मोर्चे की मांगें मनवाने के लिए संघर्ष जारी है।

क्या है मामला

गौरतलब है कि मानसा शहर में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस गोलीबारी में परविंदर झोटा के पेट और दाहिनी जांघ में गोलियां लगी थीं, जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

परविंदर सिंह उर्फ झोटा की 13 अक्टूबर को गोलियां लगने के कारण मानसा के सिविल अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने 14 अक्टूबर को दर्ज एफआईआर नंबर 269 के तहत अश्वनी कुमार और विपिन गर्ग को 14 अक्टूबर, नीलम रानी को 15 अक्टूबर और लाडी सिंह को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पांचजन्य


Share

Filed Under: News

Primary Sidebar

Mahraja Ranjit Singh Portal

Maharaja Ranjit Singh is an icon of Punjab and Punjabis. He is also called Sher-e-Punjab (Lion of Punjab) in view of the respect that is due to him for his bravery and visionary leadership which led to the creation of the Sikh Empire (Sarkaar-e-Khalsa). The Punjab Pulse has dedicated a portal to the study of the Maharaja with the view to understand his life and identify his strengths for emulation in our culture and traditions. The study will emcompass his life, his reign, his associates, his family and all other aspects pertaining to the Sikh Empire.

Go to the Portal

More to See

Sri Guru Granth Sahib

August 24, 2025 By Jaibans Singh

Doctor: One in 10 Indians Battling Mental Illness

November 5, 2026 By News Bureau

Asian Champions Trophy: ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਫਾਈਨਲ ’ਚ ਪੁੱਜੀ

November 5, 2026 By News Bureau

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Featured Video

More Posts from this Category

Footer

Text Widget

This is an example of a text widget which can be used to describe a particular service. You can also use other widgets in this location.

Examples of widgets that can be placed here in the footer are a calendar, latest tweets, recent comments, recent posts, search form, tag cloud or more.

Sample Link.

Recent

  • Anarchic Forces Fomenting Unrest’: RSS Gen Secy Hosabale Backs SIR
  • Doctor: One in 10 Indians Battling Mental Illness
  • Asian Champions Trophy: ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਫਾਈਨਲ ’ਚ ਪੁੱਜੀ
  • Old Pension Scheme Demand: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਨੂੰ ਲੱਗਣਗੇ ਤਾਲੇ !
  • Punjab: ਪ੍ਰੈਗਾਬਾਲਿਨ ਤੇ ਟਰਾਮਾਡੋਲ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰਾਂ ਤੋਂ ਗਾਇਬ

Search

Tags

AAP Amritsar Bangladesh BJP CAA Captain Amarinder Singh Capt Amarinder Singh China Congress COVID CPEC Farm Bills FATF General Qamar Bajwa Guru Angad Dev JI Guru Gobind Singh Guru Granth Sahib Guru Nanak Dev Ji Harmandir Sahib Imran Khan Indian Army ISI Kartarpur Corridor Kartarpur Sahib Kashmir LAC LeT LOC Maharaja Ranjit Singh Narendra Modi operation sindoor Pakistan PLA POJK President Xi Jinping Prime Minister Narednra Modi PRime Minister Narendra Modi Punjab QUAD RSS SAD SFJ SGPC Sikh Sukhbir Badal

Copyright © 2026 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive