• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • Home
  • About Us
  • Our Authors
  • Contact Us

The Punjab Pulse

Centre for Socio-Cultural Studies

  • Areas of Study
    • Social & Cultural Studies
    • Religious Studies
    • Governance & Politics
    • National Perspectives
    • International Perspectives
    • Communism
  • Activities
    • Conferences & Seminars
    • Discussions
  • News
  • Resources
    • Books & Publications
    • Book Reviews
  • Icons of Punjab
  • Videos
  • Academics
  • Agriculture
  • General
You are here: Home / Stories & Articles / 5 साल झंडों का अध्ययन कर बनाया तिरंगा

5 साल झंडों का अध्ययन कर बनाया तिरंगा

July 6, 2023 By Guest Author

Share

Pingali Venkayya: ब्रिटिश झंडे को सलामी देने को कहा तो दिल को लगी ठेस

Pingali Venkayya Death Anniversary भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के डिजाइन के पीछे पिंगली वेंकैया का योगदान रहा है। वेंकैया ने ही भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाया था। बलिदान समृद्धि और शांति के प्रतीक इस तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज का दर्जा दिलाने के लिए वेंकैया ने लंबी लड़ाई लड़ी थी। 2 अगस्त 1878 को जन्मे पिंगली वेंकैया हमारे देश के ऐतिहासिक झंडे के निर्माता बने।

Gorakhpur Vocals

06 जुलाई, 2023 – नई दिल्ली : प्रत्येक स्वतंत्र राष्ट्र का अपना एक ध्वज होता है, जो उस देश के संप्रभुता होने का प्रतीक होता है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा है, जो तीन रंगों- केसरिया, सफेद और हरे रंग से बना है और इसके केंद्र में नीले रंग से बना अशोक चक्र है। तिरंगे के ऊपर की पट्टी जिसका रंग केसरिया है वह शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच का सफेद रंग शांति और सत्य का प्रतीक है। नीचे की हरी पट्टी भारत के खुशहाली हरियाली का प्रतीक है।

झंडे में मौजूद चक्र का अर्थ जीवन कि निरंतर गतिशीलता का परिचायक है। हमारे तिरंगे में खास बात यह है की इसका हरेक रंग अर्थपूर्ण है और इसके साथ ही अपने आप में आजादी के लड़ाई का इतिहास समेटे हुए है। हर देश के लिए उसका राष्ट्रीय ध्वज सर्वोपरि होता है और हमारा तिरंगा भी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आत्मसम्मान का प्रतीक रहा है। यहां तक की हमारे तिरंगे के डिजाइन की कहानी ऐसे ही एक आजादी के मतवाले के आत्मसम्मान से जुड़ी हुई है।

कहानी कुछ इस तरह है कि तिरंगे को बनाने वाले पिंगली वेंकैया ने दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश सेना के लिए काम करते हुए एक घटना ने वेंकैया के मन पर छाप छोड़ी। सैनिकों को ब्रिटिश राष्ट्रीय ध्वज यूनियन जैक को सलामी देने के लिए कहा गया। हालांकि पिंगली ने उस समय झंडे को सलामी दी, लेकिन उनकी देशभक्ति की भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुईं और उन्होंने फैसला किया कि कुछ करना होगा। इस घटना और भारत की आजादी के लिए गांधी की लड़ाई ने वेंकैया को एक स्वतंत्रता सेनानी में बदल दिया। वेंकैया ने ही भारत का राष्ट्रीय ध्वज बनाया था। बलिदान, समृद्धि और शांति के प्रतीक इस तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज का दर्जा दिलाने के लिए वेंकैया ने लंबी लड़ाई लड़ी थी।

कौन थे Pingali Venkayya? जानिए भारत के पहले राष्ट्रीय ध्वज की कहानी | First  Indian Flag History News - YouTube

तो आइए जानते है देश को तिरंगे देने वाले पिंगली वेंकैया के बारे में जिनका जीवन देश को समर्पित था।

पिंगली वेंकैया का जीवन (Life of Pingali Venkayya)

  • पिंगली वेंकैया का जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के भाटलापेनुमरु गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम हनुमंतरायडु और माता का नाम वेंकटरतनमा था। पिंगली वेंकैया परिवार एक सम्मानित तेलुगु ब्राह्मण परिवार था। उन्होंने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई तत्कालीन मद्रास (अब चेन्नई) से पूरी की और फिर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई करने के लिए इंग्लैंड चले गए। एक छात्र के रूप में उन्हें कई विधाओं का ज्ञान था। पिंगली वेंकैया को भूविज्ञान, शिक्षा, कृषि और भाषाओं में विशेष रुचि थी।
  • एंग्लो बोअर युद्ध के समय दक्षिण अफ्रीका में अपने प्रवास के दौरान, वेंकैया ने ब्रिटिश सेना के सिपाही के रूप में कार्य किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात महात्मा गांधी से पहली बार हुई और उनके साथ उनका ऐसा रिश्ता बना जो 50 साल से भी ज्यादा समय तक चला। वेंकैया गांधी के प्रति बहुत वफादार और अत्यधिक प्रतिबद्ध थे और गांधीवादी सिद्धांतों में दृढ़ विश्वास रखते थे।
  • वेंकैया ने अपने अंतिम दिन घोर गरीबी में बिताए और 4 जुलाई 1963 को उनकी मृत्यु हो गई। पिंगली वेंकैया के वसीयत के मुताबिक, उनकी आखिरी इच्छा थी कि उनके द्वारा डिजाइन किए गए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में उनको लपेटा जाए।

National flag story know current tiranga became national flag of india read  here full story | Republic Day: 6 बार बदल चुका है भारत का झंडा, यहां देखें  पहले कैसा दिखता था

हमारे राष्ट्रीय ध्वज की कहानी (Story of Our National Flag)

  • पिंगली वेंकैया के मन पर तब गहरा असर हुआ जब वह दक्षिण अफ्रीका में ब्रिटिश सेना में सेवा दे रहे थे। सैनिकों को ब्रिटिश राष्ट्रीय ध्वज यूनियन जैक को सलामी देने के लिए कहा गया था। हालांकि पिंगली ने उस समय झंडे को सलामी दी, लेकिन उनकी देशभक्ति की भावनाएं गंभीर रूप से आहत हुईं और उन्होंने फैसला किया कि कुछ करना होगा। इस घटना और भारत की आजादी के लिए गांधी की लड़ाई ने वेंकैया को एक स्वतंत्रता सेनानी में बदल दिया।
  • वह झंडों को लेकर उत्साहित थे और भारत लौटने के बाद उन्होंने अपना समय ऐसे झंडे डिजाइन करने में लगाया जो पूरे देश को एक सूत्र में बांध सके और स्वतंत्र भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया जा सके। यह देश के लिए राष्ट्रीय ध्वज होगा।
  • पिंगली वेंकैया ने कई सालों तक तिरंगों को डिजाइन करने में समय लगाया। तब जाकर 1916 में उन्होंने झंडों पर एक पुस्तिका प्रकाशित की। पुस्तिका का शीर्षक था ‘भारत के लिए एक राष्ट्रीय ध्वज’। इसमें झंडों के चौबीस डिज़ाइन थे। बाद में, जब वे विजयवाड़ा में गांधीजी से मिले, तो उन्होंने वह पुस्तिका दिखाई। डिज़ाइन देखकर गांधी प्रसन्न हुए और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज की आवश्यकता को स्वीकार किया, इसलिए उन्होंने 1921 में आयोजित राष्ट्रीय कांग्रेस बैठक में वेंकैया से एक नया ध्वज डिज़ाइन करने के लिए कहा।
  • पिंगली वेंकैया द्वारा सबसे पहले डिजाइन किए गए झंडे में केवल केसरिया और हरा रंग था। हालांकि, बाद में, इसे फिर से डिजाइन किया गया और केंद्र में चरखा (धर्म चक्र) के साथ तीसरा रंग, सफेद, जोड़ा गया। आखिरकार 1931 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर इस ध्वज को हमारे राष्ट्र के ध्वज के रूप में अपनाया।

पिंगली वेंकैया ब्रिटिश इंडियन आर्मी के थे सिपाही

  • पिंगली वेंकैया जापानी भाषा के काफी जानकार व्यक्ति थे। वह इस परिपक्वता से जापानी बोलते थे कि लोग उन्हें जापान वेंकैया के नाम से भी पुकारते थे।
  • हलांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि पिंगली एक जियोलॉजिस्ट थे और उन्होंने आंध्र प्रदेश नेशनल कॉलेज में लेक्चरर के तौर पर भी काम किया था।
  • अपनी युवा आयु में पिंगली ने ब्रिटिश इंडियन आर्मी के सिपाही के तौर पर दक्षिण अफ्रीका में भी काम किया था। यहीं पिंगली गांधी के विचारों से बेहद प्रभावित हुए।

सौजन्य : दैनिक जागरण


Share
test

Filed Under: Stories & Articles

Primary Sidebar

News

Asian Games 2023 ’ਚ ਤਗਮੇ ਦੀ ਬਰਸਾਤ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ

September 25, 2023 By News Bureau

पंजाब राज्यपाल ने पूछा- 50 हजार करोड़ का कर्ज लिया, कहां खर्च किया

September 25, 2023 By News Bureau

पंजाब: नशे की ओवरडोज से तीन साल में 266 की मौत

September 25, 2023 By News Bureau

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की हत्या

September 25, 2023 By News Bureau

IND vs AUS: भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा

September 25, 2023 By News Bureau

Areas of Study

  • Governance & Politics
  • International Perspectives
  • National Perspectives
  • Social & Cultural Studies
  • Religious Studies

Featured Article

ज्ञानवापी का समाधान, अपने स्वार्थ के लिए बहकाने वाले नेताओं से सावधान रहे मुस्लिम समाज

August 4, 2023 By Guest Author

किसी के लिए भी समझना कठिन है कि मुस्लिम पक्ष इसके समर्थन में क्यों नहीं कि ज्ञानवापी परिसर का सर्वे पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करे? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है लेकिन समय की मांग है कि निर्णय जल्द सामने आए। वाराणसी में जिसे ज्ञानवापी मस्जिद कहा जा रहा […]

Academics

ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਪਰਵਾਸ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ’ਤੇ ਅਸਰ

ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਰਤਾਰੇ ਨੂੰ ਸਮਝਣ ਲਈ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦੇ ਸਾਰੇ ਪੱਖ ਵਿਚਾਰੇ ਜਾਣ। ਸਾਡੀ ਜਿ਼ੰਦਗੀ ਵਿਚ ਆਰਥਿਕ, ਸਮਾਜਿਕ, ਸਭਿਆਚਾਰਕ ਅਤੇ ਹੋਰ ਪਹਿਲੂ ਆਪਸ ਵਿਚ ਜੈਵਿਕ ਤੌਰ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਹ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਕਿਸੇ ਇੱਕ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਉਸ ਨਾਲ ਸਬੰਧਿਤ ਦੂਜੇ ਪਹਿਲੂਆਂ ਨੂੰ ਵਿਚਾਰਨ ਬਗੈਰ […]

अब साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर अहम घोषणा

शिक्षा मंत्रालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव कर रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज स्कूली शिक्षा-परीक्षा को लेकर एक अहम घोषणा की है। यह घोषणा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के क्रियान्वयन में की गयी है। जिसके मुताबिक अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. इसमें छात्रों के पास […]

एक देश-एक पाठ्यक्रम आवश्यक

पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तकों में परिवर्तन के पश्चात केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए कि सभी बोर्ड के विद्यार्थी यही पुस्तकें पढ़ें ताकि भिन्न-भिन्न बोर्ड द्वारा दी जाने वाली शिक्षा में व्याप्त अंतर एवं भेदभाव को दूर किया जा सके। राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मूल भावना संपूर्ण देश में एक शिक्षा […]

Twitter Feed

Twitter feed is not available at the moment.

EMAIL NEWSLETTER

Signup to receive regular updates and to hear what's going on with us.

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

TAGS

Academics Activities Agriculture Areas of Study Art and Culture Book Reviews Books & Publications Communism Conferences & Seminars Discussions General Governance & Politics Icons of Punjab International Perspectives Media National Perspectives News Religious Studies Resources Science Social & Cultural Studies Stories & Articles Technology Uncategorized Videos

Footer

About Us

The Punjab Pulse is an independent, non-partisan think tank engaged in research and in-depth study of all aspects the impact the state of Punjab and Punjabis at large. It strives to provide a platform for a wide ranging dialogue that promotes the interest of the state and its peoples.

Read more

Follow Us

  • Email
  • Facebook
  • Phone
  • Twitter
  • YouTube

Copyright © 2023 · The Punjab Pulse

Developed by Web Apps Interactive