पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में घरेलू LPG की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सोमवार को पांच किलोग्राम के 1.10 लाख LPG सिलिंडरों की बिक्री हुई, जिससे 23 मार्च से अब तक इनकी कुल संख्या 14.30 लाख हो गई है।
15 अप्रैल, 2026 – नई दिल्ली : पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में घरेलू LPG की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सोमवार को पांच किलोग्राम के 1.10 लाख LPG सिलिंडरों की बिक्री हुई, जिससे 23 मार्च से अब तक इनकी कुल संख्या 14.30 लाख हो गई है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि ऑनलाइन LPG बुकिंग में भी 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने लिए उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त प्रमाणीकरण कोड (डीएसी) के आधार पर डिलीवरी भी लगभग 92 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
इसके अलावा मार्च 2026 तक लगभग 4.40 लाख PNG कनेक्शन दिए गए हैं, और 4.88 लाख अतिरिक्त ग्राहकों ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है।
इसके अलावा 33,000 से अधिक PNG उपभोक्ताओं ने अपने LPG कनेक्शन वापस किए हैं। मंत्रालय ने नागरिकों को घबराहट में खरीदारी करने से बचने और डिजिटल बुकिंग प्लेटफार्मों का उपयोग करने की सलाह दी है।
साथ ही कहा है कि सरकार सभी प्रयास कर रही है कि पेट्रोल, डीजल और LPG की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उसने बताया कि सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
दैनिक जागरण