अब तक 46 लोगों की मौत; क्या है पूरी कहानी?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने फिर हमला किया, जिसमें 16 और नागरिक मारे गए।
12 जून, 2026 – इस्लामाबाद : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 30 लोगों की मौत के दो दिन बाद प्रदर्शनकारियों पर फिर हमला हुआ है। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की फायरिंग में 16 आम नागरिक मारे गए हैं।
पाकिस्तान में यह प्रदर्शनकारी आटा, चावल, बिजली और बुनियादी चीजों की दरों को कम करने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन जल्द ही स्थिति हिंसक हो गई जब पाकिस्तानी सेना ने भीड़ पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पाकिस्तानी सेना ने किया नरसंहार
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) के ईदगाह मैदान में आज गुरुवार को हजारों निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना ने AK-47 राइफलों से गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गए।
इस इलाके में पाकिस्तान के लगातार कब्जे और उसकी नीतियों के खिलाफ नारे लगाने के लिए रावलकोट में लगभग 60,000 से 70,000 लोग जमा हुए थे।
प्रदर्शनकारी उन 30 लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे थे जिनकी मौत हो गई थी और उन 200 लोगों के लिए जो मंगलवार को POK में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में घायल हो गए थे।
अब तक 46 लोगों की मौत
आसिम मुनीर की पाकिस्तानी सेना का आतंक PoK में लगातार जारी है। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में कुछ दिन पहले 30 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के दो दिन बाद अब 16 और लोगों की मौत हो गई है।
पाकिस्तानी सेना ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई और मासूम लोगों को अपनी गोली का निशाना बनाया। पाकिस्तान में इस नरसंहार में अब तक 46 लोगों की मौत हो गई है।
दैनिक जागरण